फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Detain Two Students; Road Blockade and Sit-in Staged Outside Birla at BHU

Varanasi News: पुलिस ने दो छात्रों को उठाया, बीएचयू में सड़क जाम कर बिड़ला के बाहर धरना

Fri, 03 Apr 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Police Detain Two Students; Road Blockade and Sit-in Staged Outside Birla at BHU
बिरला हॉस्टल के बाहर धरना प्रदर्शन करते छात्र संवाद
डेढ़ महीने पुराने मामले में दो छात्रों से चितईपुर थाने में पूछताछ हुई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कैंपस के बाहर मारपीट के पुराने मामले में दो साथियों को पुलिस को ओर ले जाने के विरोध में बीएचयू के बिड़ला अ हॉस्टल के बाहर छात्रों ने देर रात धरना शुरू कर दिया। बिड़ला चौराहे पर सड़क जाम कर छात्रों ने नारेबाजी की। प्रॉक्टर और छात्रों में कहासुनी हुई। छात्रों ने पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के खिलाफ आरोप लगाया कि उनके दो साथियों को गलत प्राथमिकी में फंसाकर पुलिस ने उठा लिया है। जबकि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड तक को निर्दाेष होने का सबूत दे दिया था। छात्रों ने बताया कि कैंपस के बाहर एक पुराने मारपीट के मामले में चितईपुर पुलिस ने उन्हें थाने में बिठाया है। एक छात्र ने बताया कि डेढ़ महीने पहले एक आपराधिक प्रवृत्ति के आदमी के साथ करौंदी गेट के पास मारपीट हुई, लेकिन उसने बिड़ला हॉस्टल के 5-6 छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज करवा दी। उस समय कुछ छात्र बिड़ला ग्राउंड पर बैडमिंटन और कुछ लाइब्रेरी गए थे। कई हॉस्टल के कमरे में थे। सीसीटीवी फुटेज वार्डेन ने पुलिस को दी है। बावजूद दोस्तों को उठा लिया गया है। छात्रों ने कहा कि तमाम साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज देने के बावजूद कार्रवाई की गई। दोनों दोस्तों की जब तक रिहाई नहीं होगी धरने पर बैठे रहेंगे। चितईपुर थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि दो छात्रों से पूछताछ कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed