फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissioner of Varanasi should arrest Inspector Balua

Varanasi News: इंस्पेक्टर बलुआ को गिरफ्तार कर पेश कराएं वाराणसी के पुलिस आयुक्त

Sat, 04 Mar 2023 10:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
Police Commissioner of Varanasi should arrest Inspector Balua
हत्या के मामले में लगातार 23 तिथियों पर पेश न होने पर अदालत का सख्त रुख
विज्ञापन




वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) राकेश पांडेय की अदालत ने चंदौली जिले के बलुआ थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह के लगातार 23 बार पेश न होने पर सख्त रुख अख्तियार किया है। अदालत ने निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया है। साथ ही, कहा है कि निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह को वाराणसी के पुलिस आयुक्त गिरफ्तार करा कर 14 मार्च को अदालत में पेश कराएं।



प्रकरण के मुताबिक, चोलापुर थाना क्षेत्र के दशवतपुर निवासी डब्बल सिंह की हत्या का आरोप उसके तीन सगे भाइयों दिनेश सिंह, शिवजी सिंह और सुभाष सिंह पर है। वारदात को तीन मई 2017 की रात अंजाम दिया गया था। इस मुकदमे की विवेचना चोलापुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने की थी। न्यायालय में विचारण के दौरान विनय प्रकाश सिंह अंतिम बार 12 जुलाई 2022 को पेश हुए थे। उसके बाद कोर्ट में बयान देने के लिए वह नहीं आए। इस बीच न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट और नोटिस के बावजूद लगातार 23 तिथियों में विनय प्रकाश सिंह अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कैलाश नाथ द्वारा विनय प्रकाश सिंह को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी गई। इसके बावजूद विनय प्रकाश सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा न्यायालय को बताया गया कि उच्च न्यायालय ने मामले को छह महीने में निस्तारित करने का आदेश दिया था। लेकिन, निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह के उपस्थित न होने की वजह से निर्धारित समय में मुकदमे का निस्तारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि निरीक्षक का यह आचरण अत्यंत ही आपत्तिजनक है। निरीक्षक का आचरण न्यायालय द्वारा बार-बार जारी आदेश का अनादर भी दर्शाता है। न्यायालय ने निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश वाराणसी के पुलिस आयुक्त को दिया। इसके साथ ही इस मामले में प्रमुख सचिव (गृह) और डीजी (अभियोजन) को पत्र लिखकर अवगत कराने की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed