फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested accused of for pass exam of ssc and police for 10 laksh by fraud in varanasi

यूपी: एसएससी, पुलिस की परीक्षा पास कराने के लिए लेता था 10 का लाख ठेका, वाराणसी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 23 Aug 2020 03:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Aug 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accused of for pass exam of ssc and police for 10 laksh by fraud in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में कैंट थाना पुलिस को प्रतियोगी नौकरियों की परीक्षा में अभ्यर्थियों को सफलता दिलाने का दावा करने वाला जालसाज हत्थे चढ़ा है। वह एसएससी, बैंक और पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सदस्यों को बैठा कर परीक्षा दिलाता था।

विज्ञापन

कैंट थाने की पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आया आरोपी चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा का मूल निवासी और सारनाथ क्षेत्र में रहने वाला राम किंकर सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में अध्यापक है। राम किंकर सिंह पर जिला पुलिस की ओर से 15 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन



प्रारंभिक पूछताछ में राम किंकर सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की भर्ती का विज्ञापन निकलते ही तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से उसके गिरोह के सदस्य संपर्क करते थे। अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफलता दिलाने का आश्वासन देकर आठ से 10 लाख में सौदा तय किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गारंटी के तौर पर अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र सॉल्वर गैंग अपने पास रख लेता था। राम किंकर सिंह ने बताया कि 2018 की सिपाही भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के मामले में उसके गिरोह के समीर, अमित साहनी, राजबहादुर और राजेश कुमार महतो को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।

इस फर्जीवाड़े में परीक्षा आयोजित करने वाली टीसीएस कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत का भंडाफोड़ कर एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed