फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM's communications to Gadkari

पीएम और गडकरी तक पहुंचाएंगे बात

Mon, 09 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
PM's communications to Gadkari
चंदौली सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने किसानों को किया संबोधित
किसानों की मांग जायज है। उनका पूरा समर्थन करता हूं। जब केंद्र सरकार पैसा दे रही है तो डीएम कमिश्नर को क्या समस्या आ रही है किसानों का मुआवजा देने में। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह उनका घेराव भी करेंगे। यह बात चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


इस दौरान किसान न्याय मोर्चा के संयोजक महेंद्र प्रसाद ने उन्हें किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। इस पर उन्होंने सोमवार को पीएम कैंप और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को सौंपने और उन तक किसानों की मांग पहुंचाने की बात कही। सांसद ने कहा कि किसानों ने केंद्र सरकार ने मुआवजे को लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है और वाजिब मुआवजा केंद्र सरकार ने तय कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया कि वह भरसक कोशिश करेंगे कि किसानों को जल्द पूरा मुआवजा मिल जाए। उन्होंने प्रशासन के साथ ही शासन से भी वार्ता करने का भरोसा दिलाया। किसानों से अपील किया कि  आंदोलन शांति पूर्ण करें और इसे दल या पार्टी राजनीति का आंदोलन न बनने दें। इसके बाद वह इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामबली पटेल तथा संचालन रवींद्र पटेल व रमापति ने किया। सभा में जगर नाथ कुशवाहा, विजय शंकर पांडेय, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, संजीव सिंह, अरविंद सिंह, पन्ना लाल , राम निहोर, पन्ना लाल यादव, राजेंद्र पटेल, होरी लाल पाल, सुरेंद्र पटेल, हंस राज, सुशील पटेल, हरिबल्लभ सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed