{"_id":"66ee7a06c09168615e08bff1","slug":"pm-narendra-modi-will-come-to-varanasi-between-17-and-22-october-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: 17 से 22 अक्तूबर के बीच काशी आ सकते हैं पीएम मोदी, रोडमैप बनाने में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Visit: 17 से 22 अक्तूबर के बीच काशी आ सकते हैं पीएम मोदी, रोडमैप बनाने में जुटे अधिकारी
Sat, 21 Sep 2024 01:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:17 PM IST
सार
वाराणसी में पीएम मोदी का दौरान 17 से 22 अक्तूबर के बीच हो सकता है। इसके मद्देनजर अधिकारी रोडमैप बनाने में जुट गए हैं। काशी दौरे के दौरान पीएम कालभैरव, बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्तूबर में 17 से 22 के वीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 15 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान सिगरा स्थित स्टेडियम का लोकार्पण भी करेंगे। उनके आगमन के पूर्व की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। पीएम आगमन का रोडमैप बनाने के लिए शुक्रवार को केंद्र व राज्य सरकार के आला अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार लोकार्पण शिलान्यास के साथ पीएम कालभैरव, बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। इसके अलावा सिगरा स्टेडियम, नमो घाट, शंकर नेत्र अस्पताल व कई अन्य योजनाओं को सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, श्री कांची कामकोटि मेडिकल ट्रस्ट की ओर से पीएम को आमंत्रण भेजा गया है। उनका कार्यक्रम 20 अक्तूबर को है। अभी पीएमओ से कोई सूचना नहीं है। न ही तारीख तय है। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में कार्यक्रम तय माना जा रहा है। इसके पूर्व 26 सितंबर को पीएम वर्चुअली बाबतपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन