फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi will show green flag to varanasi ballia route EMU

वाराणसी-बलिया रूट पर ईएमयू को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Wed, 04 Jul 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jul 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
PM modi will show green flag to varanasi ballia route EMU
पेरिसेबल कार्गो और प्रशिक्षण केंद्र का प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण - फोटो : FILE PHOTO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान काशी लगायत पूर्वांचल को कई सौगात दे सकते हैं। वाराणसी-बलिया के बीच विद्युतीकृत हो चुके रेलखंड पर ईएमयू (इलेक्ट्रिकल मल्टिपल यूनिट) को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं राजातालाब में तैयार हो चुके पेरिसेबल कार्गो का भी लोकार्पण कर सकते हैं। इसका निर्माण पूरा कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 और 15 जुलाई को वाराणसी में होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान कई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ महीनों पहले पूरी हो चुकी गेल की पीएनजी, सीएनजी सुविधा को प्रधानमंत्री जनता को समर्पित करेंगे। वहीं ईएमयू को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गाजीपुर में ऑपरेटिंग और मैकेनिकल की ट्रेनिंग के लिए बने केंद्र को भी देश को समर्पित करेंगे। गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर बने वाशिंग पिड का भी लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर रेलवे और गेल ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
 

चुनावी युद्धकौशल की बारीकियां बताएंगे भाजपा अध्यक्ष

PM modi will show green flag to varanasi ballia route EMU
अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को यहां विपक्ष के संभावित महागठबंधन को चित करने की व्यूहरचना के साथ पार्टी के मिशन 2019 के लिए जमीन तैयार करेंगे। यूपी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे शाह कार्यकर्ताओं को चुनावी महाभियान की तैयारियों पर खास टिप्स देंगे।

दरअसल, शहर से गांवों तक आम जन के बीच सीधी पैठ बढ़ाने के साथ ही भाजपा अध्यक्ष सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर मोर्चेबंदी की अपनी खास रणनीति से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराएंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया और आईटी सेल के दो हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के लिए एक तरह से यह प्रशिक्षण सत्र होगा।

सोशल इंजीनियरिंग, राजनीतिक समीकरणों के साथ ही वालंटियर्स को चुनावी युद्धकौशल की बारीकियां बताई जाएंगी। विपक्ष के हर वार का सोशल मीडिया पर जवाब कैसे दिया जाए, भाजपा सरकार के विकासवाद और राष्ट्रवाद से किसी तरह अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए, इन सभी पहलुओं पर बताया जाएगा। रोजगार, कौशल विकास और अन्य सरकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से पेश करने, युवाओं-महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों और उपलब्धियों को मजबूती से रखने के तौर-तरीके बताए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed