फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi suggest formula to BJP to fight against samajwadi party and BSP alliance

भाजपा अब इस तरह से देगी सपा-बसपा गठबंधन का जवाब, पीएम मोदी ने बताया फार्मूला

Tue, 17 Jul 2018 10:28 AM IST
प्रदीप मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
प्रदीप मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 17 Jul 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
PM modi suggest formula to BJP to fight against samajwadi party and BSP alliance
बनारस में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

अटकलों को सही साबित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल के अपने चौबीस घंटे के दौरे में सपा-बसपा गठबंधन पर से लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला जरूर बोला लेकिन यह भी बता दिया कि विकास का मुद्दा स्थायी है।

विज्ञापन


इस मुद्दे को पार्टी नहीं छोड़ेगी, क्योंकि यही उसकी लोकप्रियता का आधार है। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि सरकार अच्छा कर रही है, यह तो ठीक है लेकिन इसे जन-जन तक पहुंचाए बगैर इसका कोई लाभ नहीं होने वाला।
विज्ञापन


पूर्वांचल में मिशन 2019 शुरू करते हुए पहले दिन मुलायम सिंह यादव के गढ़ और सपा-बसपा गठबंधन के लिहाज से पूर्वांचल में सबसे ज्यादा मजबूत माने जाने वाले आजमगढ़ में उन्होंने मतदाताओं की नब्ज ही नहीं टटोली, वहां के अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं और युवतियों के हक की लड़ाई को संसद में पूरी मजबूती से लड़ने का वचन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह ने मोदी को दिया था फीडबैक

PM modi suggest formula to BJP to fight against samajwadi party and BSP alliance
पीएम मोदी - फोटो : twitter
वहीं वाराणसी में उनके भाषण और भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच संबोधन का केंद्र बिंदु विकास और गठबंधन के सवालों और अफवाहों का जवाब देने के लिए ‘जनबंधन’ तैयार करने पर रहा।

मिर्जापुर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने साफ कहा कि इसके लिए गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक सरकारी योजनाओं की पहुंच बनाएं। 51 प्रतिशत मतदान भाजपा पक्ष में कराने का लक्ष्य, जन-जन तक पहुंचे और उसकी समस्याओं में भागीदार बने बगैर पूरा होने वाला नहीं है।

दरअसल, पीएम मोदी के पूर्वांचल दौरे से पहले टीम अमित शाह ने उनको तीनों मंडलों की मौजूदा स्थिति और सपा-बसपा गठबंधन के बाद बदले परिदृश्य का फीडबैक दे दिया था।

इस आधार पर ही सभाओं के मुद्दे तय किए गए। यही वजह है कि मिर्जापुर में पीएम मोदी ने केंद्र और राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा किसानों के हित में फैसले लेने में देरी का मुद्दा उठाया। 

सोशल मीडिया की ताकत बढ़ाने पर जोर

PM modi suggest formula to BJP to fight against samajwadi party and BSP alliance
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के पिछड़ेपन के लिए इन्हीं सरकारों की लापरवाही को बताते हुए उन्होंने अपना दल संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के सपनों को पूरा करने की दिशा में सतत प्रयास करने की बात कही।

इस तरह प्रधानमंत्री ने सपा-बसपा गठबंधन के मुकाबले भाजपा-अद (एस) गठबंधन को स्वाभाविक ठहराने के साथ ही इसकी निरंतरता और सशक्त करने का भी संकेत दे दिया।

वहीं पीएम मोदी ने पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान साफ कह दिया है कि विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए इस समय सोशल मीडिया से बड़ा कोई माध्यम नहीं है। इसलिए व्हॉटसएप और ई-मेल का तुरंत संज्ञान लें। लोगों की दुख-तकलीफ के बारे में पार्टी और प्रशासन के स्तर पर हरसंभव मदद करें।

इससे पहले वाराणसी आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आईटी वालंटियर्स को नसीहत दी थी कि वे डेटा बैंक तैयार करें ताकि जरूरत पर लोगों की मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed