फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi-Shah strategy work, BJP wins Purvanchal

रंग लाई मोदी-शाह की मेहनत, सोशल इंजीनियरिंग से पूर्वांचल में खिला कमल

Sun, 12 Mar 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Sun, 12 Mar 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
PM Modi-Shah strategy work, BJP wins Purvanchal
pm modi road show in varanasi - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काशी में पीएम मोदी का तीन दिनी प्रवास रंग लाया। पीएम मोदी के काशी प्रवास और पूर्वांचल के सभी जिलों में रैलियों का असर यह हुआ कि सभी 61 सीटों पर भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


वहीं राजनीतिक विश्लेषकों के मानें तो बीजेपी के पूर्वांचल विजय के पीछे मोदी की नई सोशल इंजीनियंरिंग है। इसी सोशल इंजीनियरिंग ने पूरे पूर्वांचल में कमल खिलाया। इस रणनीति के तहत भाजपा ने दलित, अति दलित, पिछडों को जोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके ‌लिए बीजेपी पिछले दो साल से प्रयास कर रही थी। इसी के तहत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में राजभर सम्मेलन, दलित सम्मेलन आदि किए गए। इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल, भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रणनीति के तहत केशव प्रसाद मौर्य को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वहीं मौर्य बिरादरी में अच्छी पकड़ रखने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को भी पार्टी से जोड़ा गया। इससे गैर जाटव दलित, अति पिछड़े, पिछड़े, सवर्ण वोटों के डेडली कंबिनेशन से भाजपा ने पूर्वांचल के किले को फतह किया।
 

बीएसपी के बेस वोट बैंक को खाली कर पूर्वांचल में कमल खिलाया

PM Modi-Shah strategy work, BJP wins Purvanchal
bjp worker in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसी रणनीति के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूरे प्रदेश में कई जगहों पर दलितों के घर जाकर भोजन किया। उन्हें अहसास कराना कि सबका साथ सबका विकास ही सबके हित में हैं। बता दें कि पूर्वांचल की हरेक सीट पर इन जातियों के 15 से 25 हजार वोटर हैं ।

इस तरह भाजपा ने बीएसपी के बेस वोट बैंक को खाली कर पूर्वांचल में कमल खिलाया। पूर्वांचल विजय की यह पूरी पटकथा काशी में रची गई। पूरी केंद्रीय कैबिनेट, पीएम मोदी, अमित शाह ने बनारस में रुक पूर्वांचल विजय के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

इसी रणनीति का असर यह हुआ यह कि सारे विरोधी धराशायी हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के छठें और सातवें चरण के चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने धुआंधार प्रचार किया था। बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर हुई पीएम मोदी ने कांग्रेस, सपा, बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed