फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Mother heeraben Death BJP and Congress leaders paid tribute in varanasi

PM Modi Mother Death: पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, बनारस में भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 30 Dec 2022 03:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Dec 2022 03:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा नहीं रहीं। शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। मां हीराबा के निधन की खबर सुनकर पूरे देश में शोक की लहर है। वाराणसी में भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
PM Modi Mother heeraben Death BJP and Congress leaders paid tribute in varanasi
मां हीराबा के साथ पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा नहीं रहीं। शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। मां हीराबा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया। पीएम मोदी की मां के निधन पर वाराणसी में भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मां हीराबा के निधन की खबर सुनकर पूरे देश में शोक की लहर है। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में धर्म की नगरी काशी में भी गंगा में दीपदान कर काशीवासियों ने प्रधानमंत्री की मां को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता शतरूद्र प्रकाश ने पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके संस्कारों का प्रतिफल आज पूरा विश्व देख रहा है। जिनके लालन पालन ने ऐसे आदर्श स्थापित कर दिए हैं जो दैवीय महिमा के सिवा और कुछ नहीं हो सकता। ऐसी मां हीराबेन को विनम्र श्रद्धांजलि।
विज्ञापन


वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा की देश के प्रधानमंत्री व काशी से सांसद नरेंदी मोदी की पूज्यनीय मां के निधन का समाचार दुःखद है। इस मुश्किल समय मे कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री व उनके परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है। बाबा काशी विश्वनाथ जी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें व अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां हीराबा का जीवन काफी संघर्षपूर्ण

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि  मां हीराबा का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री को हमेशा सत्य की लड़ाई के लिए प्रेरित किया। इस क्षति को पूर्ण कर पाना देश के लिए आसान नहीं होगा। देश उन्हें हमेशा ऐसी मां के रूप में याद रखेगा जिन्होंने देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा सपूत दिया जिनके मार्गदर्शन में आज भारत पूरे विश्व में एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।

उनके त्याग को पूरा देश कभी भी भुला नहीं पाएगा। इस दुख की घड़ी में पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री के रूप में अपना पुत्र देने वाली माता को देश नमन करता है। ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed