फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi encouraged women

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित

Fri, 13 Aug 2021 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
PM Modi encouraged women
अमृत महोत्सव के अवसर पर आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातें सुनीं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं से स्वास्थ्य, पोषण, कोरोना टीकाकरण में गांवों में जागरूकता लाने का आह्वान किया। बृहस्पतिवार को स्वयं सहायता समूहों की हजारों महिलाएं एनआईसी, विकास भवन सभागार, विभिन्न आठों ब्लॉकों के गांवों सेे वीडियो लिंक के जरिये जुड़ीं। पीएम ने राज्यों के समूह सखियों से बात कर उनकी प्रेरणादायक कहानियों व समूह की सफलता को सुना। पीएम ने महिलाओं को उत्कृष्ट उत्पादों को जेम पोर्टल पर रजिस्टर करने, बिक्री करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

पीएम ने महिलाओं को खिलौना बनाने, प्लास्टिक मुक्त अभियान में जूट व कपड़े का थैला, बैग बनाने, जागरूकता फैलाने, सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जीपी वन बीसी सखी कार्यक्रम में चयनित और प्रशिक्षित बीसी सखियों को माइक्रो एटीएम, हैंड होल्डिंग डिवाइस सीडीओ अभिषेक गोयल ने दिया। समूह से जुड़कर अच्छा कार्य करने वाली समूह की चार महिला सुमन देवी, अनुराधा, पूनम व कुसुम को प्रमाणपत्र दिया गया। वाराणसी में वन जीपी वन बीसी कार्यक्रम के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का चयन हुआ है। इसके लिए शासन ने 75000 रुपये का सपोर्ट फंड दिया। जिसे बीसी सखी अपने समूह से 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लेंगी। संबंधित बीसी सखी जिले के लिए नामित बैंक से डिवाइस खरीदेंगी। एक डिवाइस की कीमत 31,190 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed