फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Birthday Students donated blood on PM birthday BJP members did social work

PM Modi Birthday: पीएम के जन्मदिन पर विद्यार्थियों ने किया रक्तदान, जनता से की गई स्वच्छता की अपील

Wed, 17 Sep 2025 06:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 06:38 PM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपाजनों ने केक काटे तो युवाओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसके साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
PM Modi Birthday Students donated blood on PM birthday BJP members did social work
रक्तदान शिविर में शामिल कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर रामनगर में कई आयोजन किए गए। कहीं रक्तदान हुआ तो कहीं स्वास्थ्य परीक्षण के जरिये लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। तो कहीं-कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम की फोटो के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। 

विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और अस्पताल कर्मियों ने बढ़-चढ़कर रक्त दान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह के नेतृत्व में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर उत्साह के साथ रक्तदान किया।

विज्ञापन

PM Modi Birthday Students donated blood on PM birthday BJP members did social work
सारनाथ में हुआ आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

इस दाैरान शैलेंद्र किशोर पाण्डेय मधुकर, संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, नन्दलाल चौहान, अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र पाण्डेय, राजेंद्र शंकर सिंह, रितेश राय, धीरेंद्र, भैया लाल सोनकर, विनोद पटेल के साथ सीएमएस डॉ. गिरीश द्विवेदी, डॉ. संजय शर्मा आदि उपस्थित थे। 

पुराना रामनगर स्थित जन आरोग्य मंदिर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्करों ने नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें दवाएं वितरित की। पूर्व सभासद संतोष शर्मा एवं कुसुम लता शर्मा ने लोगों का मुंह मीठा कराय। दूसरी तरफ पार्षद लल्लन सोनकर के आवास पर जुटे कार्यकर्ताओ ने भी पीएम का जन्म दिन मनाया। नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष आशा गुप्ता, मीना देवी, डॉ. अनुपम गुप्ता, रितेश पाल गौतम, अंकित राय आदि उपस्थित थे।

केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान के विद्यार्थियों ने आज बुधवार को देश के प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सारनाथ स्थिति शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रक्तदान किए। केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. सुशील सिंह के नेतृत्व में संस्था के 10 विद्यार्थियों ने अपना रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद विद्यार्थियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान करने से एक उपलब्धि महसूस हो रही है और हमारे रक्त से जरूरतमंदों की जरूरत पूरी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed