{"_id":"5cece143bdec22071e6d6baf","slug":"pm-modi-attack-on-sp-bsp-congress-in-tfg-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में गठबंधन-कांग्रेस को ऐसे बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में गठबंधन-कांग्रेस को ऐसे बनाया निशाना
Tue, 28 May 2019 12:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 May 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
काशी में पीएम मोदी ने कांग्रेस और गठबंधन पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने लगभग 51 मिनट के संबोधन में सपा, बसपा और कांग्रेस का नाम नहीं लिया लेकिन इशारों में तीनों दलों पर निशाना साधा। साथ ही काशी के भाजपा कार्यकर्ताओं से मन की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें समझाया कि यदि आप अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहेंगे तो किसी के भी अधिकारों का हनन नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन
2014 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा को मिले मतों के आधार पर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि 2019 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की राह मुश्किल होगी, मगर जब चुनाव परिणाम घोषित हुए तो भाजपा के आगे सपा-बसपा गठबंधन चित नजर आया। इसे लेकर सपा-बसपा गठबंधन का नाम लिए बगैर भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री ने कहा- यह लोकसभा चुनाव लोगों को बताएगा कि गणित से आगे भी एक केमिस्ट्री होती है, जो लोकतंत्र को जिताती है।
विज्ञापन
कांग्रेस का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम विभाजनकारी नहीं हैं। जो लोग खुद को एकता का ठेकेदार कहते हैं उन्होंने सिर्फ आंध्र प्रदेश का विभाजन किया। आज भी वहां शांति नहीं हैं। वहीं हम लोग वह हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और बिहार से झारखंड अलग राज्य बनाया, लेकिन वहां सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन