{"_id":"5f5d2a438ebc3e57bf2994ba","slug":"pm-city-news-vns5469324172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के 70 वें जन्मदिन पर काशी में कार्यकर्ता देंगे ‘70 की सौगात’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के 70 वें जन्मदिन पर काशी में कार्यकर्ता देंगे ‘70 की सौगात’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर काशी के कार्यकर्ता 70 की सौगात देंगे। इसमें कोरोना से ठीक हुए 70 लोग प्लाज्मा डोनेट करेंगे और 70 कार्यकर्ता रक्तदान में भागीदार होंगे। ऐसे ही 70 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल व अन्य उपकरण दिए जाएंगे। इसके साथ ही 70 गांवों में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। सेवा सप्ताह की कार्ययोजना को अंतिम रुप देने के लिए शनिवार को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल वाराणसी पहुंचे। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा के साथ 14 सितंबर से शुरु होने वाले सेवा सप्ताह को भी मूर्त रुप दिया।
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने स्थानीय जगतपुर स्थित गेस्ट हाउस में चार जिलों की जिला समन्वय समिति की बैठक की। वाराणसी जिला, महानगर, मिर्जापुर, भदोही के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी से सुनील बंसल ने कहा कि 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन मनाया जायेगा। जिसमें कोरोना से ठीक हुए 70 लोग प्लाज्मा डोनेट और 70 लोग ब्लड डोनेट करेंगे। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संगठन द्वारा तय किये कार्यक्रम हर बूथ पर करने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है इस परिकल्पना को साकार रुप देने की जिम्मेदारी भी हम सबकी है। आत्मनिर्भर भारत निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमें लोगो को प्रोत्साहित करने का काम भी करना है। जिसके लिए पूरे प्रदेश में मंडल जिला व प्रदेश का प्रशिक्षण अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक चुनाव को गंभीरता से लेती हैं, आने वाले समय में पार्टी पंचायत चुनाव, शिक्षक व स्नातक चुनाव तैयारी के साथ लड़ेगी। बैठक में स्वागत उद्बोधन करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि सुनील बंसल के नेतृत्व में पार्टी ने लोक सभा व विधानसभा के चुनाव में बहुत उत्कृष्ट काम किया है, जिससे पार्टी को चुनाव में जोरदार सफलता प्राप्त हुई। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री रत्नाकर, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद वीपी सरोज, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, विद्यासागर राय, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, नीलरतन पटेल, हंसराज विश्वकर्मा, राम प्रकाश दुबे, धर्मेंद्र सिंह, अशोक तिवारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
वाराणसी। विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि कभी 10 सदस्यों के साथ प्रारंभ हुई, मगर पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से सेक्टर संरचना पार्टी की सफलता को निर्धारित करने का एक बड़ा फैक्टर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर सेक्टर को भाजपा का अभेद्य किला बनाना है। सेक्टर प्रभारी व संयोजक प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाराणसी जिले के कैन्ट विधानसभा के सेक्टर संयोजक, प्रभारी, मण्डल के प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री व विधायकों से डिजिटल प्लेटफार्म पर जुड़ते हुए सम्बोधित किया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें हर स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण निरंतर चलता है।