फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plot to extort ABOUT ONE crore by invoking Atiq Ahmed name FIR against couple used multiple PAN cards

UP: अतीक अहमद का नाम लेकर 1.20 करोड़ हड़पने की साजिश, दंपती पर FIR; एक से अधिक पैन कार्ड का उपयोग करते थे

Sat, 04 Jul 2026 05:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 04 Jul 2026 05:41 AM IST
सार

Varanasi News: माफिया अतीक अहमद का नाम लेकर 1.20 करोड़ रुपये हड़पने की साजिश रचने के आरोप में एक दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों ने धोखाधड़ी के लिए एक से अधिक पैन कार्ड का इस्तेमाल किया। पुलिस मामले की जांच कर दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Plot to extort ABOUT ONE crore by invoking Atiq Ahmed name FIR against couple used multiple PAN cards
कैंट थाने में मामला दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime: कारोबार के नाम पर 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दंपती उमंग ग्रोवर और पूजा ग्रोवर के खिलाफ शुक्रवार को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल का भी आरोप है। अतीक अहमद का भी दंपती ने झूठा सहारा लिया। फर्जी कहानी बनाकर 1.20 करोड़ हड़पने की साजिश रची।

विज्ञापन


सूर्य ग्रीन कालोनी क्लब निवासी पीड़ित पीयूष वर्मा ने पुलिस को बताया कि 2016 में उनके मित्र उमंग ग्रोवर ने प्रयागराज में व्यवसाय के लिए आर्थिक सहायता मांगी थी। ग्रोवर ने इसे ब्याज पर लिया गया निजी ऋण बताया था। पत्नी और मां गीता वर्मा ने एक करोड़ 20 लाख पचास हजार रुपये उमंग ग्रोवर को दिए। 
विज्ञापन


शुरुआत में उमंग ग्रोवर ने मई 2017 में ई-मेल से बकाया राशि स्वीकार की। दिसंबर 2020 में ब्याज कैलकुलेशन शीट भी भेजी गई। बाद में आरोपियों की ओर से दिए गए बंधन बैंक के चेक बाउंस हो गए। जांच में पता चला कि चेक जारी करने वाला खाता अस्तित्व में नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी की शिकायत के बाद आरोपी दंपती ने उच्च न्यायालय का रुख किया। उन्होंने वहां एक मनगढ़ंत कहानी गढ़ी। आरोपियों ने दावा किया कि तत्कालीन माफिया अतीक अहमद से धमकी दिलवाकर उनसे जबरन समझौता ज्ञापन लिखवाया गया था। हालांकि, उच्च न्यायालय ने इस दलील को खारिज कर दिया। न्यायालय ने मामले को वापस वाराणसी न्यायालय भेज दिया। उस समय अतीक अहमद कड़ी सुरक्षा के बीच जेल में बंद था। इसलिए यह आरोप निराधार पाए गए।

आयकर की जांच में सामने आया कि पूजा ग्रोवर और उमंग ग्रोवर एक से अधिक पैन कार्ड का उपयोग कर रहे थे। पूजा ग्रोवर के नाम पर दो सक्रिय पैन कार्ड मिले। इनमें उनके पिता का नाम और जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज थी। उमंग ग्रोवर के नाम पर भी दो अलग-अलग पैन कार्ड होने की बात सामने आई। कैंट थाना प्रभारी राज किशोर पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसकी जांच उप-निरीक्षक विपिन पांडेय को सौंपी गई है। पुलिस ने बैंक खातों और आयकर दस्तावेज की गहन विवेचना शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed