फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players from 35 schools of Varanasi region will showcase their strength in the 55th divisional sports competition.

Varanasi News: वाराणसी रीजन के 35 विद्यालयों के खिलाड़ी 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Tue, 31 Mar 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Players from 35 schools of Varanasi region will showcase their strength in the 55th divisional sports competition.
पीएम श्री 39 जीटीसी केंद्रीय विद्यालय वाराणसी इस बार 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। 27 से 29 अप्रैल तक होने वाली दो दिवसीय प्रतियोगिता में वाराणसी रीजन के 35 केंद्रीय विद्यालय के बच्चे हिस्सा लेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

पीएम श्री 39 जीटीसी केंद्रीय विद्यालय में होने जा रही 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में 20 प्रकार के खेल खेले जाएंगे। इसमें करीब 10 हजार छात्र खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 39 जीटीसी केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन रस्सीकूद, कबड्डी, आर्चरी और शूटिंग प्रतियोगिता होगी। वहीं, बीएचयू के केंद्रीय विद्यालय में हॉकी, एथलेटिक्स, स्विमिंग और टेनिस प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा प्रयागराज, चंदौली और गोरखपुर में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में भी उसी दो दिनों में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रधानाचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने बताया कि 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अभी से बच्चों को तैयार किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पिछले साल भी हमारे स्कूल के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed