फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plastic equipment catches fire at airport, brought under control in 20 minutes

Varanasi News: एयरपोर्ट पर प्लास्टिक के उपकरण में आग लगी, 20 मिनट में पाया काबू

Fri, 14 Jun 2024 04:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Plastic equipment catches fire at airport, brought under control in 20 minutes
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार दोपहर पार्किंग एरिया के बगल में बैरिकेडिंग कर बनाए गए कूड़ा घर के पास प्लास्टिक के उपकरण में आग लग गई। एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पार्किंग के बगल में कूड़ा घर का निर्माण कराया गया है। ठीक उसी के बगल में एयरपोर्ट पर काम कर रही एक कंपनी का प्लास्टिक का उपकरण रखा हुआ था। दोपहर में अचानक धुआं उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। एयरपोर्ट निदेशक और सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। आनन-फानन फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को बुलाया गया और 20 मिनट के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग कैसे लगी, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया था। आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed