फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pipe bridge ready on Betabar-Gangpur Ganga Ghat, traffic on

Varanasi News: बेटाबर-गांगपुर गंगा घाट पर पीपा पुल तैयार, आवागमन चालू

Sun, 04 Dec 2022 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Pipe bridge ready on Betabar-Gangpur Ganga Ghat, traffic on
रोहनिया। वाराणसी से मिर्जापुर संपर्क मार्ग पर बेटाबर-गांगपुर स्थित गंगा घाट पर पीपा पुल बनकर तैयार हो गया। इस पुल पर शनिवार से दोपहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन चालू हो गया।
विज्ञापन

बरसात के पहले पीपा पुल को हटा दिया गया था। इससे मिर्जापुर के गंगा पार के कई गांवों के लोग ज्यादा दूरी तय कर वाराणसी पहुंचते थे। अब पुल बन जाने से यात्रा आसान हो जाएगी। गंगा पर पीपा का पुल बन जाने से मिर्जापुर जिले के गांगपुर, भवानीपुर, काशीपुर, धरमलपुर, बगही, जलालपुर, गोविंदपुर, चंदापुर, बेला, शिवपुर आदि गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। इसके साथ ही नारायणपुर ब्लाक क्षेत्र के लगभग 50 गांवों के लोग कम समय में वाराणसी पहुंच सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed