फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pillar fell Sarnath Museum innocent child injured VDA VC give instructions

Varanasi News: सारनाथ संग्रहालय के पास गिरा पिलर, मासूम घायल, दो माह में चौथी बार हादसा; VDA VC ने दी हिदायत

Fri, 21 Jun 2024 10:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 10:37 PM IST
सार

Varanasi News: सूचना मिलने पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने पिलर का निरीक्षण कर उन्हें मजबूती से खड़ा करने को कहा। साथ ही सावन से पहले बचे कार्यों को पूरा करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
Pillar fell Sarnath Museum innocent child injured VDA VC give instructions
सारनाथ संग्रहालय के पास गिरा पिलर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संग्रहालय के वीआईपी गेट के सामने शुक्रवार सुबह डेकोरेटेड पिलर लैंप गिरने से नाबालिग घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के तहत आठ फीट लंबे पत्थर के डेकोरेटेड स्ट्रीट लैंप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


सुबह घुरहूपुर के अनिल राजभर का पांच साल का बेटा शुभम भाई यश, पड़ोस की लाडो और दादी अनीता के साथ सारनाथ म्यूजियम टहलने गया था। तीनों गेट के पास खेल रहे थे। अचानक स्ट्रीट लाइट का पिलर गिरने से शुभम घायल हो गया। बच्चे के सिर व पेट में चोट आई है। लोगों ने बताया कि भारी भरकम पिलर को बिना ठोस नींव के खड़े करने पर ये आए दिन गिर जाते हैं। दो माह में चार पिलर गिर चुके हैं।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने बने स्ट्रीट वेल्डिंग जोन का भी निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता आनंद मिश्र को लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। इस दौरान सचिव वेद प्रकाश मिश्र, शिवाजी मिश्र, एलबी दूबे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed