फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Phulwaria Four Lane Hasty engineering design deteriorated, will have to face jam for a few more days

फुलवरिया फोरलेन: जल्दबाजी की इंजीनियरिंग में बिगड़ी डिजाइन, कुछ दिन और झेलना होगा जाम, 70 फीसदी लाइटें भी खराब

Sat, 30 Sep 2023 10:56 AM IST
किरन रौतेला अभिषेक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
अभिषेक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 30 Sep 2023 10:56 AM IST
सार

फुलवरिया फोरलेन का निर्माण चौथी बार निर्धारित मियाद पर नहीं पूरा हो सका। सड़क का काम 30 सितंबर तक पूरा करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सेतु निगम अक्तूबर अंत तक फोरलेन का निर्माण पूरा करने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन
Phulwaria Four Lane Hasty engineering design deteriorated, will have to face jam for a few more days
फुलवरिया फोरलेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुलवरिया फोरलेन पर एक महीने और जाम झेलना पड़ेगा। लहरतारा सर्विस रोड 20 अक्तूबर तक खुल सकेगी। इससे पहले लहरतारा और बौलिया सर्विस रोड के बीच बने कट के पास जाम की समस्या बनी रहेगी।

विज्ञापन

सेतु निगम के इंजीनियर का कहना है कि जल्दबाजी की इंजीनियरिंग में सब गड़बड़ हुआ है। पहले फोरलेन लहरतारा चौराहा तक बननी थी, लेकिन इसे बढ़ाकर कबीर प्रकाट्य स्थली तक कर दिया गया। इससे डिजाइन बदलनी पड़ी। फोरलेन संकरी हो गई। जगह की कमी की वजह से ही इसे सिंगल लेन करके लहरतारा की तरफ सर्विस रोड बनानी पड़ी है। जल्द ही शिवपुर से आने वाले लोगों को सीधे बौलिया जाने को नहीं मिलेगा। उन्हें लहरतारा सर्विस रोड से नीचे उतरकर बौलिया की तरफ जाना पड़ेगा। शिवपुर से कबीर प्रकाट्य स्थली तक की सड़क वन-वे कर दी जाएगी। इस सड़क से मंडुवाडीह की तरफ ही जाया जा सकेगा। लहरातारा सर्विस रोड के पास से ओवर ब्रिज के ऊपर से मुड़कर बौलिया की तरफ जाने का मौका किसी को नहीं मिलेगा। इसी तरह बौलिया से ओवरब्रिज पर चढ़कर मंडुवाडीह की तरफ सीधे नहीं जाया जा सकेगा। सर्विस रोड से ही होकर जाना पड़ेगा। सभी रास्ते वन-वे हो जाएंगे। इसका साइनेज बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई आज: व्यासजी के तहखाने मामले में काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट रखेगा पक्ष, ये है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी बार मियाद बीती, अब अक्तूबर में पूरा होगा निर्माण

फुलवरिया फोरलेन का निर्माण चौथी बार निर्धारित मियाद पर नहीं पूरा हो सका। सड़क का काम 30 सितंबर तक पूरा करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सेतु निगम अक्तूबर अंत तक फोरलेन का निर्माण पूरा करने का दावा कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो फोरलेन का लोकार्पण अक्तूबर में संभव नहीं होगा। नवंबर में लोकार्पण करके आधिकारिक तौर पर फोरलेन से आवागमन शुरू हो सकेगा। अभी लोकार्पण नहीं हुआ है। शहरवासियों की सुविधा को देखते हुए गत 15 अगसत से आवागमन की अनुमति दी गई है।

 

 

Phulwaria Four Lane Hasty engineering design deteriorated, will have to face jam for a few more days
फुलवरिया फोरलेन पर रुका काम। - फोटो : अमर उजाला

70 फीसदी लाइटें भी खराब

जाम से निजात दिलाने को बनाए गए फुलवरिया फोरलेन अंधेरा हो जाता है। इनकी 70 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इससे हादसों का डर बना रहता है। फुलवरिया फोरलेन पर जेल रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाई गई लाइटें बीते एक हफ्ते से नहीं जल रही हैं। इस मार्ग का लोकार्पण अभी नहीं हुआ है, लेकिन रास्ता चालू होने से इस पर दिनों रात छोटे बड़े वाहन फर्राटा भर रहे हैं।

शहर की सभी मार्गों पर लगाए गई स्ट्रीट लाइटें जल्द ही सही कराई जाएंगी। इसके लिए निविदा प्रक्रिया में है। खराब लाइटों को बदला जाएगा और मांग के अनुरूप लाइटें लगाई जाएंगी। - अजय राम, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed