फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Phd Course at BHU: Examination Controller's Office returned verification of 49 departments

Phd Course at BHU: परीक्षा नियंता कार्यालय ने 49 विभागों का वेरिफिकेशन लौटाया

Sun, 28 Apr 2024 05:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Phd Course at BHU: Examination Controller's Office returned verification of 49 departments
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया और विलंबित होती जा रही है। डेढ़ साल बाद होने जा रहे दाखिले में अब दस्तावेज की गड़बड़ियां वजह बन रही हैं। विभागों की गड़बड़ियों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया में समय जाया होने से परिणाम घोषित होने में देर हो रही है। परीक्षा नियंता कार्यालय अब तक 49 विभागों के वेरिफिकेशन में गड़बड़ी पकड़कर उसे विभागों को लौटा चुका है। उधर, रिजल्ट के इंतजार में अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बीएचयू के पीएचडी प्रोग्राम में अंतिम बार प्रवेश साल 2022 में हुआ था। सत्र 2023 के लिए शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया विवादों में उलझती चली गई। छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया। इससे भी प्रक्रिया की रफ्तार बाधित हुई। हालात यह हैं कि वर्ष 2024 के भी चार महीने बीत गए और अब तक सत्र 2023 के लिए ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। बीएचयू के 134 विभागों में पीएचडी कराई जा रही है। विभिन्न विभागों की ओर से परीक्षा नियंता कार्यालय को भेजे गए अभ्यर्थियों के वेरिफिकेशन में भी व्यापक पैमाने पर त्रुटियां मिली हैं। परीक्षा नियंता कार्यालय ने अब तक 49 विभागों के सैकड़ों वेरिफिकेशन लौटा दिए, जिनमें गड़बड़ियां पाई गईं। बीएचयू के परीक्षा नियंता प्रो. एनके मिश्रा ने बताया कि त्रुटियां दूर किए बिना रिजल्ट घोषित नहीं किया जा सकता। गड़बड़ियां ठीक कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


आज घोषित हो सकते हैं कुछ विषयों के परिणाम
अपर परीक्षा नियंता प्रो. जीपी सिंह के मुताबिक रविवार शाम तक कुछ खास विषयों के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से भेजे गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज के विवरण का कंप्यूटर में मिलान किया जा रहा है। साथ ही फीस पेमेंट के विकल्प भी चेक किए जा रहे हैं। सारी चीजें ठीक होने के बाद अन्य विषयों के रिजल्ट भी शीघ्र घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed