{"_id":"60a9602c8ebc3e6ac74e8694","slug":"petrol-and-diesel-prices-have-increased-nine-times-so-far-in-may-city-news-vns5908513136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई में अब तक नौ बार बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई में अब तक नौ बार बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने व्यापारियों और आम लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। छह मई से अब तक लगातार नौ बार कीमतें बढ़ी हैं। पेट्रोल में 1.31 रुपये और डीजल में 7.91 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। लगातार हो रही मूल्य वृद्धि से ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों सहित आम लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस वजह से खाद्य पदार्थों सहित बाहर से आने वाले सामानों के भाव में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना काल में आंशिक कर्फ्यू से एक ओर व्यापारियों और आम लोगों की कमर टूट गई है। वहीं, बढ़ती महंगाई ने लोगों की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है। ट्रांसपोर्टरों की माने तो डीजल के दाम बढ़ने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में महंगाई और भी बढ़ेगी। जनता पहले से ही रोजगार और कारोबार से जूझ रही है। ऊपर से महंगाई का बोझ लोगों के जख्मों पर नमक का काम कर रहा है। प्रमुख मंडियों के व्यापारियों का कहना है कि बाहर से माल की आवक कम हो रही है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि से व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है।
कर्फ्यू के कारण माल कम आ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की वजह से माल भेजने में घाटा झेलना पड़ रहा है। इसकी वजह से और भी महंगाई बढ़ने की संभावना है। यही रहा तो आगे खर्च निकालने में भी दिक्कत होगी।
- अशोक जायसवाल, ट्रांसपोर्टर, राम कटोरा
महामारी में एक ओर ज्यादातर दुकानें बंद हैं। दूसरी ओर पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने सबकी चिंताएं बढ़ा दी हैं। आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
- राजाराम पाठक, ट्रांसपोर्टर विश्वेवरगंज
पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि से व्यापार चौपट हो रहा है। बाहर से आने वाले कुछ माल इस समय नहीं आ पा रहे। दामों में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।
- नितिन केशरी, किराना आढ़ती, विश्वेवरगंज
मंडियों में फल और आलू ऊंचे भावों में आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को माना जा रहा है।
- महेंद्र प्रसाद सोनकर, आढ़ती पहाड़िया मंडी
शहर में इस माह ऐसे बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम :
06 मई- पेट्रोल- 89.76, डीजल- 79.76 रुपये प्रति लीटर
08 मई- पेट्रोल- 89.98, डीजल- 79.98 रुपये प्रति लीटर
10 मई- पेट्रोल- 90.18, डीजल- 83.16 रुपये प्रति लीटर
11 मई- पेट्रोल- 90.38, डीजल- 83.46 रुपये प्रति लीटर
12 मई- पेट्रोल- 90.58, डीजल- 83.71 रुपये प्रति लीटर
14 मई- पेट्रोल- 90.80, डीजल- 84.05 रुपये प्रति लीटर
17 मई- पेट्रोल- 90.98, डीजल- 84.32 रुपये प्रति लीटर
18 मई- पेट्रोल- 91.19, डीजल- 84.62 रुपये प्रति लीटर
21 मई- पेट्रोल- 91.33, डीजल- 84.91 रुपये प्रति लीटर