फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People buying six types of plants to repel mosquitoes demand increased nurseries in varanasi

Dengue: मच्छर भगाने के लिए खरीद रहे छह तरह के पौधे, नर्सरी में बढ़ी मांग; जानें- इन पौधों की खास विशेषताएं

Thu, 08 Aug 2024 04:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 04:52 PM IST
सार

Varanasi News: बारिश के मौसम में मच्छरों से देसी तरीके से बचने के लिए लोग कई तरह के पौधे खरीद रहे हैं। घर की छत और बालकनी में इसको रखने से लुक तो बदलते ही हैं, साथ ही मच्छर भी नहीं लगते। नर्सरियों में इन पौधों की खरीदारी बढ़ गई है।

विज्ञापन
People buying six types of plants to repel mosquitoes demand increased nurseries in varanasi
लेमन ग्रास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। जिसमें मच्छर डेंगू, मलेरिया और येलो फीवर जैसी गंभीर बीमारियों के ज्यादा मरीज देखने को मिलते है। 

विज्ञापन


मच्छरों से बचने के लिए लोग बाजार से कई प्रोडक्ट्स ले आते है, प्रोडक्ट्स में तरह-तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अब लोग मच्छरों से निजात पाने के लिए नेचर का सहारा ले रहे है। नर्सरियों में 6 तरह के औषधि के पौधे खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे है। खूबसूरत पौधों के साथ ना सिर्फ घर में मच्छरों को आने से रोकेंगे बल्कि ये आपके घर की रौनक भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


लेमन ग्रास- इस पौधे को लगाने से उसकी सुगंध से मच्छर आपके पास घर में नहीं आएंगे। लेमन ग्रास के पौधे का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली कई दवाओं में भी किया जाता है। इसकी खुशबू एक तरफ जहां मूड फ्रेश करने का काम करती है वहीं इसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

People buying six types of plants to repel mosquitoes demand increased nurseries in varanasi
रोज़मेरी से भी नहीं लगते हैं मच्छर। - फोटो : अमर उजाला

ये हैं पौधें
लैवेंडर- मच्छरों को दूर भगाने के लिए जिस मॉस्किटो रिपेलेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें भी लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है। लैवेंडर अपके घर को महकाने के साथ मच्छरों को भी दूर रखेगा।

सिट्रोनेला ग्रास- सिट्रोनेला ग्रास को भी मच्छर भगाने में प्रयोग किया जाता है। ये पौधा 2 मीटर तक बढ़ता है। इस ग्रास से निकलने वाले ऑयल का इस्तेमाल मोमबत्तियों, परफ्यूम्स और कई हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है।

कैटनिप- इस पौधे का इस्तेमाल कई तरह की आयुर्वेदिक औषधि बनाने में भी किया जाता है। घरों से मच्छर भगाने में इसकी मांग नर्सरियों में ज्यादा है। इस पौधे की खासियत यह है कि यह हर मौसम में लगाया जा सकता है।

हॉर्समिंट- इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इनका इस्तेमाल भी कई तरह दवाओं में किया जाता है। घर में इसे लगाने से मच्छर घर में नही रहते है। इसकी पत्तियां तेल का उत्पादन करती हैं जो मच्छरों और अन्य आक्रामक कीड़ों को रोकती हैं।

ऋषि - इसके पौधे की पत्तियों को सूखा कर जलाने से मच्छर नहीं आते है। इसकी पत्तियों से बग स्प्रे भी बनाया जाता है। इसकी देखरेख में विशेष ध्यान दिया जाता है।

बोले अधिकारी
इस बार औषधि के पौधे की मांग ज्यादा आ रही है। कई पौधे हमारे पास नहीं है, जिसके ऑर्डर पर ही लाया जा रहा है। मच्छर भगाने वाले पौधे लेने के लिए रोज आ रहे है। - कनक तिवारी, नर्सरी मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed