फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People are adopting this method to follow social distance to avoid sunlight in line at ration shops

राशन की दुकानों पर लाइन में धूप से बचने के लिए सामाजिक दूरी के पालन के लिए लोग अपना रहे ये तरीका

Fri, 15 May 2020 11:57 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 15 May 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
People are adopting this method to follow social distance to avoid sunlight in line at ration shops
झोला रखकर लगाई गई लाइन - फोटो : amar ujala

सरकार की ओर से प्रति यूनिट निशुल्क 5 किलो चावल और प्रति कार्ड 1 किलो चना बांटने की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। शहर से लेकर देहात तक की कोटे की दुकानों पर राशन लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वाराणसी के सुंदरपुर के प्रज्ञानगर में राशन की दुकान पर धूप से बचने के लिए झोले की लाइन लगाकर सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन


सुंदरपुर के विनोद कुमार ने बताया कि धूप और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए अपना झोला रख दिए हैं। जिसका नंबर आ रहा है, वह जाकर अपना राशन ले रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि सभी दुकानदारों को सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया।
विज्ञापन


इसके लिए नोडल अधिकारी तैनात किया है। कई दुकानों पर हाथ धोने की व्यवस्था और सैनिटाइजर रखा गया है। शहर के लंका,  सुदामापुर,  पांडेपुर, सरैया, भोजूबीर, चेतगंज, चौक, कज्जाकपुरा, कचहरी आदि इलाकों में कोटे की दुकानों से अनाज दिया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की गाड़ी लगातार चक्रमण कर रही थी वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों से फीडबैक लिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 पैसा मांगे कोटेदार तो इन नंबरों पर करें शिकायत 

राशन की दुकान पर यदि कोई कोटेदार राशन देने में आनाकानी करे या फिर चावल का मूल्य मांगे तो तत्काल टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत दर्ज कराएं। इनके अलावा कोविड-19 वार रूम 1077 व विभाग के फोन नंबर 0542 2221939 पर शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed