{"_id":"5bfd660ebdec22419f5c1f15","slug":"pddu-nagar-chakiya-road-jam-due-to-overload-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग पर ओवरलोड ट्रक का पहिया धंसा, चार किमी तक लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग पर ओवरलोड ट्रक का पहिया धंसा, चार किमी तक लंबा जाम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे जाम छूटने से सामान्य हुआ आवागमन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग पर भटरिया मोड़ के समीप सोमवार की देर रात एक ट्रक के पहिए धंस गए। इससे मंगलवार की सुबह लगभग चार किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। सुबह का समय होने के कारण कार्यालय, विद्यालय आदि जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। सूचना पर पहुंची अलीनगर थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोपहर के लगभग 12 बजे जाम छुड़ाया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
भटरिया मोड़ के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। सड़क कई स्थानों पर कच्ची है। सोमवार की देर रात हाइवे की ओर जा रहे एक ओवरलोड ट्रक के पहिए कच्ची सड़क में धंस गए। इस कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया और देखते ही देखते जाम लगना आरंभ हो गया। सुबह सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ते ही जाम ने गंभीर रूप ले लिया।
सड़क की दोनों पटरियों पर चार किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। विद्यालय, कार्यालय जाने वाले लोग व बच्चे घंटों जाम के झाम में फंसे रहे। वहीं सवारी ढोने वाले व निजी वाहन भी जाम में फंसे रहें।
विज्ञापन
अन्य संपर्क मार्गों व उपमार्गों से होकर लोग जाने को विवश रहे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ा रहा। जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को जाम छुड़ाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।