फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PCS Pre: 38,172 candidates will take the exam at 80 centers

पीसीएस प्री : 80 केंद्रों पर 38,172 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 11 May 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
PCS Pre: 38,172 candidates will take the exam at 80 centers
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा 14 मई को सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। दो पाली में 80 केंद्रों पर परीक्षा में 38,172 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पुलिस, पीएसी के कड़े इंतजाम भी रहेंगे। खुफिया विभाग भी अलर्ट पर रहेगा। पीसीएस प्री को लेकर जिला स्तर पर केंद्रों की सूची फाइनल होने के साथ ही यहां अन्य तैयारियां भी तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से 28 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा के सकुशल संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। अपर जिलाधिकारी नगर गुलाब चंद ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11 .30 बजे तक और दूसरी पाली की 2.30 से 4.30 बजे तक होगी।

यह भी जानना है जरूरी
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले प्रवेश मिलेगा।
परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
हर केंद्र पर पुरुष और महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और दूसरे पेपर में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, मानसिक योग्यता अभिरूचि, सामान्य गणित आदि।
28 को होगी आईएएस प्री परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आईएएस प्री की परीक्षा 28 मई को कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वाराणसी में 50 केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी है, लेकिन आयोग की ओर से जल्द ही फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा संबंधी जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed