फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patients will get Sanjeevani from Kashi Kavach

काशी कवच से मरीजों को मिलेगी संजीवनी

Fri, 30 Apr 2021 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Patients will get Sanjeevani from Kashi Kavach
वाराणसी। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के लिए प्रशासन ने काशी कवच अभियान शुरू किया है। डाक्टरों की सलाह से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से घरेलू उपचार एवं टेलीमेडिसिन की एक व्यवस्था खड़ी की गयी। इस व्यवस्था का नाम काशी-कवच दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से सर्किट हाउस में इसे औपचारिक रूप से शुरू किया गया। काशी कवच में आईएमए के सदस्य टेलीमेडिसिन से उपचार पर सहमत हैं। इसमें एक सूची बनाकर अपडेट की जाएगी, जिस पर जनता को टेलीमेडिसिन के लिए संपर्क करेगी। इसमें डाक्टर एवं मरीजों के बीच का वार्तालाप और शुल्क पर उनकी सहमति बनाई जाएगी। काशी कोविड रिस्पांस सेंटर से एमएलसी एके शर्मा, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सर्किट हाउस में आईएमए के साथ बैठक कर इस मुहिम को तत्काल शुरू करने की सलाह दी। मंडलायुक्त ने बताया कि कोरोना के मरीजों की चिंता का निवारण भी टेलीमेडिसिन की इस व्यवस्था से हो सकेगा और अस्पतालों में बेड खाली होने की गति अच्छी होगी। इस व्यवस्था के साथ टेलीमेडिसिन वाले डाक्टर जो दवाएं लिखेंगे, वह किसी सक्षम ई-मार्केटिंग सेवा के माध्यम से मरीजों तक पहुंच जाय। जिलाधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार इस बात की व्यवस्था भी की जा रही है कि यदि मरीज किसी प्रकार की शारीरिक जांच कराना चाहता है तो जांच के आवश्यक सैंपल को एकत्रित करके पैथोलोजी सेंटर तक पहुंचाने और जांच की रिपोर्ट डाक्टर और मरीज को उपलब्ध हो जाय।
विज्ञापन

लक्षण आते ही शुरू कर दें इलाज
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि कोरोना के लक्षण आते ही जरूरी दवाओं के साथ इलाज शुरू कर दें। बिना काम से लोग घर से नहीं निकलें। उन्होंने कहा कि आवश्यक दवाएं जरूरतमंदों को निशुल्क दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed