{"_id":"69ab00eed66e69ddcc03b820","slug":"passengers-arriving-at-banaras-station-will-get-relief-parking-started-at-second-entrance-in-varanasi-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: बनारस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, द्वितीय प्रवेश द्वार पर शुरू हुई पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: बनारस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, द्वितीय प्रवेश द्वार पर शुरू हुई पार्किंग
Fri, 06 Mar 2026 10:01 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:01 PM IST
सार
बनारस स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार पर पार्किंग शुरू हुई है। चार पहिया वाहनों के लिए पहले 6 घंटे का शुल्क 30 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर शुक्रवार की शाम से चारपहिया वाहन स्टैंड शुरू हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि स्टैंड के लिए शुल्क दरें निर्धारित कर दी गई हैं। चार पहिया वाहनों के लिए पहले 6 घंटे का शुल्क 30 रुपये रखा गया है।
इसके बाद अगले 6 घंटे के लिए 40 रुपये और 12 से 24 घंटे तक के लिए 50 रुपये शुल्क देय होगा। 24 घंटे के बाद प्रतिदिन 50 रुपये की दर से शुल्क लिया जाएगा। करीब 2801 वर्ग मीटर क्षेत्र को अगले तीन वर्षों के लिए महावीर कंस्ट्रक्शन को पार्किंग स्टैंड के रूप में आवंटित किया गया है।