फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passenger detained with 5.211 kg gold jewelery at Cantt station, value of jewelery is Rs 4.08 crore

Varanasi News: कैंट स्टेशन पर 5.211 किलो सोने के गहने के साथ यात्री हिरासत में, 4.08 करोड़ है आभूषण का मूल्य

Tue, 08 Oct 2024 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Passenger detained with 5.211 kg gold jewelery at Cantt station, value of jewelery is Rs 4.08 crore
- जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कैंट स्टेशन से पकड़ा, एटीएस, आईबी और इनकम टैक्स ने की पूछताछ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कैंट जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान सोमवार को एक यात्री के कब्जे से 4.08 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए। यात्री के बैग से जीपीएस भी बरामद किया गया। यात्री के पास आभूषण से जुड़े न कोई कागजात थे और न ही वो कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे सका। आयकर विभाग, एटीएस, आईबी और जीएसटी की टीम यात्री से पूछताछ कर रही है। फिलहाल रात तक यात्री से पूछताछ जारी रही।
सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफाॅर्म संख्या आठ से यात्री को बैग सहित हिरासत में लिया। यात्री की पहचान गुजरात के राजकोट श्रीकृष्णा चौक निवासी पटाड़िया राजेश घनश्यामभाई के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान यात्री ने बताया कि वह 5.211 किलोग्राम आभूषण राजकोट से लेकर पटना जा रहा था। अहमदाबाद-गोरखपुर ट्रेन से कैंट स्टेशन पहुंचा था और पटना जाने वाली ट्रेन में सवार होना था। 5.211 किग्रा सोने के आभूषण की कीमत 4 करोड़ आठ लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने यात्री से कई चक्र पूछताछ की लेकिन वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। पूछताछ के दौरान यात्री ने सिर्फ इतना बताया कि पटना में चार सराफा कारोबारियों को आभूषण की डिलिवरी देनी थी। राजकोट में वह सराफा कारोबारी के यहां काम करता है। बैग से जीपीएस भी बरामद हुआ। आयकर विभाग की टीम ने आभूषण जब्त कर लिया है। इतनी मात्रा में आभूषण लेकर सफर करना अपराध है। जीआरपी एसआई जयकरन सरोज, अश्विनी कुमार सिंह और आरपीएफ सीआईबी के फूलचंद्र यादव, प्रमोद कुमार यादव ने यात्री को बैग समेत पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


जीपीएस से यात्री को ट्रेस कर रहा था सराफा कारोबारी
बैग से बरामद जीपीएस के बारे में यात्री से पूछताछ की गई तो वह जीआरपी को कुछ बता नहीं सका। वह भी नहीं जानता था कि बैग में जीपीएस है। जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंंह ने बताया कि राजकोट से ही जीपीएस एक्टिव था। सोना भेजने वाला जीपीएस के जरिये यात्री की निगरानी कर रहा था। राजकोट में अच्छी डिजाइन के परंपरागत आभूषण तैयार कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed