{"_id":"5ee529f58ebc3e42b050f5d9","slug":"park-city-news-vns530024477","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख के बजट से पार्कों का हो रहा रखरखाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख के बजट से पार्कों का हो रहा रखरखाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम सीमा में आने वाले 160 पार्कों के रखरखाव पर सालाना 50 लाख रुपये का बजट रखा गया। इनके जरिए पार्कों का रखरखाव किया जाता है। बड़े पार्कों में माली, पानी के संसाधन, पेड़ों की छंटाई और पौधरोपण के अलावा अन्य कार्य कराए जाते हैं। इस समय लॉकडाउन में तीन लाख रुपये खर्च हुए हैं।
हर बार मार्च से जून के बीच पेड़ों की छंटाई का काम तेजी से चलता था। लेकिन इस बार कोरोना के चलते हुए लाकडाउन ने काम पर असर डाल दिया। अनलॉक वन में छूट मिलने के बाद यह काम तेजी से कराया जा रहा है। पार्कों के मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही साथ 58 हजार पौधे लगाने के लिए गड्ढे खुदाई का भी काम कराया जा रहा है। नगर निगम के उद्यान अधीक्षक रामेश्वर दयाल ने कहा की पार्कों के रखरखाव के लिए 50 लाख रुपये का बजट है, जिनके जरिए पार्कों का मेंटेनेंस कराया जाता है। लॉकडाउन में केवल जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। पार्क पूरी तरीके से बंद थे। मेंटेनेंस करने वाले इक्का-दुक्का कर्मचारी आ रहे थे। अनलाक वन में सभी कर्मचारी आ रहे हैं। पार्कों का रखरखाव कराया जा रहा है। हम लोगों का पूरा प्रयास है पहले से और बेहतर स्थिति में पार्क हो। फिलहाल अभी पार्कों में उतनी भीड़ नहीं हो रही जितनी पहले होती थी। केवल शहीद उद्यान में लोग आते हैं। बाकी पार्कों में काफी कम भीड़ है।