{"_id":"61bf4e9b83570d109563f596","slug":"panchayat-by-elections-polling-parties-reached-polling-stations-voting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज
Sun, 19 Dec 2021 08:54 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Dec 2021 08:54 PM IST
सार
सेवापुरी के देईपुर और चिरईगांव विकास खंड के सरैयां नंबर दो में होगा मतदान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
वाराणसी ज़िले के सेवापुरी/चिरईगांव में स्थानीय विकास खंड के देईपुर ग्राम पंचायत का उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टी रविवार को दोपहर बाद मतदान केंद्र पर पहुंच गईं। सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। ग्राम प्रधान सतनारायण राम के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। यहां ग्राम प्रधान पद पर सात प्रत्याशी मैदान में हैं। एआरओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान पुलिस के साथ उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
उधर, चिरईगांव विकास खंड के ग्राम पंचायत सरैयां नंबर दो में ग्राम प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। सहायक निर्वाचन अधिकारी चिरईगांव हवलदार सिंह ने बताया कि ग्रामपंचायत सरैयां नं दो में ग्रामप्रधान पद के लिए चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। मतगणना 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से ब्लाक मुख्यालय पर ही होगी।
विज्ञापन