फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   over speed tata safari turn over on road after hit tree

तेज रफ़्तार टाटा सफारी पेड़ से टकराने के बाद पलटी, तीन की मौत

Tue, 02 May 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 02 May 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
over speed tata safari turn over on road after hit tree
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के  बेरूवारबारी सुखपुरा मार्ग पर सोमवार दोपहर रफ्तार का कहर देखने को मिला। शाम चार बजे के करीब बासपली के पास सुखपुरा के तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित  होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। टाटा सफारी ने कई पलटन खाए।
विज्ञापन


घटना में तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि शाम को सफारी गाड़ी से बांसडीह क्षेत्र के राजा गांव निवासी रोहित पांडेय (25), सुखपुरा थाना क्षेत्र के पिपरौली निवासी प्रवीण सिंह (30), बलिया कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान गांव निवासी संजय यादव (45),  सुखपुरा थाना क्षेत्र के खरीदपुर पचखोरा निवासी अतुल सिंह (24) और भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली निवासी लक्ष्मी सिंह (17) सुखपुरा की तरफ से बेरुवारबारी की ओर से आ रहे थे।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे बासपली के पास अंसतुलित होकर पहले पेड़ से जा टकराई और पलट गई। पेड़ से टकराने के बाद हुई आवाज को सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पहुंचे। पलटी हुई सफारी से लोगों ने घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह रहा कि मौके पर ही तीन लोग दम तोड़ चुके थे, जबकि अन्य दो लोग जिंदा थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुंरत बेरुवारबारी अस्पताल पर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हालांकि कुछ देर बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतकों में रोहित पांडेय (25) निवासी बांसडीह थाना क्षेत्र के राजा गांव, प्रवीण सिंह (30) निवासी सुखपुरा थाना क्षेत्र के पिपरौली, संजय यादव (45) बलिया कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान गांव शामिल है।

इसके अलावा घायलों में अतुल सिंह (24) निवासी सुखपुरा थाना क्षेत्र के खरीदपुर पचखोरा और लक्ष्मी सिंह (17) भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली निवासी हैं। 

over speed tata safari turn over on road after hit tree
मृतक - फोटो : अमर उजाला
सुखपुरा-बेरुवारबारी मार्ग पर मिड्ढा के पास बासपली के पास हुए हादसे को लोग सफारी की तेज रफ्तार को ही कारण बता रहे हैं। आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों की मानें तो गाड़ी काफी तेज गति से चल रही थी। बताया कि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पेड़ से टकराने के बाद काफी तेज आवाज हुई।

लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से सफारी पेड़ से टकराई और इसके बाद पलट गई। बताया कि सामान्य रफ्तार होती होती तो गाड़ी पेड़ से टकराने के बाद रुक जाती।  पेड़ से गाड़ी के टकराने के कारण ही लोगों की जान भी गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ गाड़ी के सामने न तो कोई वाहन था और न ही किसी वाहन को वह ओवरटेक ही कर रहा था।

लोगों ने कयास लगाया कि तेज रफ्तार के चलते अचानक चालक का नियंत्रण खोने से ही इतना बड़ा हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed