{"_id":"5eb591d5136e8b38270b3653","slug":"orange-zone-becomes-nakkhighat-of-varanasi-and-85-samples-report-negative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहतः वाराणसी का नक्खीघाट बना ऑरेंज जोन, 85 सैंपलों की रिपोर्ट भी आई निगेटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः वाराणसी का नक्खीघाट बना ऑरेंज जोन, 85 सैंपलों की रिपोर्ट भी आई निगेटिव
Fri, 08 May 2020 10:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 08 May 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। जहां वाराणसी का नक्खीघाट हॉट स्पॉट अब रेड जोन से ऑरेंज जोन में आ गया है वही बीएचयू लैब से आई 85 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा मड़ौली निवासी दवा कारोबारी को भी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब 239 रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद लल्लापुरा समेत कुल 26 हॉट स्पॉट बनाये गए हैं। इसमे लोहता, बजरडीहा और गंगापुर ग्रीन जोन में आ चुके हैं। अब नक्खीघाट में भी पिछले 14 दिन से कोई नया मरीज मिलने के बाद यह रेड जोन से बाहर आ गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इस समय आइसोलेशन वार्ड में 55 मरीज भर्ती हैं।
जिसमें कोविड हॉस्पिटल में 49 और बीएचयू में छह का इलाज चल रहा है। नक्खीघाट में अगर 14 दिन के भीतर कोई नया मरीज नहीं मिलता है तो नियमानुसार यह भी ग्रीन जोन में आ जायेगा। जल्द ही मड़ौली भी ऑरेंज जोन में आ जाएगा।
विज्ञापन
बीएचयू में भेजे गए 52 सैंपल
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को बीएचयू से आए कुल 85 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है। इसमें 26 डीएलडब्ल्यू, 25 ईएसआईसी के फ्लू ओपीडी और से बीएचयू से 13 सैंपल थे, जबकि मोबाइल स्क्रीनिंग के दौरान लिए गए 21 सैंपल भी इसी में शामिल हैं। शुक्रवार को कुल 52 सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए हैं। अब तक जिले में कुल 2787 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब से कुल 2548 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है, जबकि 239 का परिणाम अभी आना बाकी है।

हॉट स्पॉट में 3641 की स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हॉट स्पॉट इलाकों में शुक्रवार को 3641 लोगों स्क्रीनिंग कर उन्हें सेहत के प्रति जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि रेवड़ी तालाब 259, मदनपुरा 972, काजीपुर खुर्द 72, संजय नगर कॉलोनी 318, काशीपुरा में 151, मुकीम गंज 115, हरतीरथ में 130, नक्खीघाट 172, सूर्य विला 434, जैतपुरा 56, छित्तूपुरा 88 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इसके अलावा पियरी 122, पितरकुंडा 150, जयप्रकाश नगर 100, बाग बरियार 80 और सप्तसागर में कुल 135 लोगों की जांच की गई। अब तक चोलापुर के गोला में 5, सेवापुरी के अर्जुनपुर में 26 और मड़ौली में चार लोग संदिग्ध लक्षण वाले मिले थे उन्हें जांच के लिए रेफर किया जा चुका है।
मोबाइल क्लीनिक में हुई जांच
शहरी और ग्रामीण इलाकों में चल रही मोबाइल क्लीनिक में शुक्रवार को मरीजों की जांच की गई। शहरी क्षेत्र में कुल 5528 मरीजो की जांच में 92 लोग सर्दी, खांसी, जुकाम वाले मिले जबकि ग्रामीण इलाकों में 1948 मरीजों में 62 लोगो मे सामान्य सर्दी, खांसी, जुकाम बुखार का लक्षण मिला।