फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opportunity to know about Ramsetu Certificate course started in Varanasi there is no age limit for the course

रामसेतु के बारे में जानने का मौका: वाराणसी में सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत, उम्र की बाध्यता नहीं, जानें डिटेल्स

Sun, 13 Nov 2022 12:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 13 Nov 2022 12:07 PM IST
सार

आर्कियोलॉजिकल एंड साइंटिफिक स्टडी ऑफ राम सेतु नामक इस सर्टिफिकेट कोर्स की अवधि एक सप्ताह होगी। कोर्स में उम्र की कोई बाध्यता नहीं हैं। किसी भी उम्र के लोग इस कोर्स का अंग बन सकते हैं।  

विज्ञापन
Opportunity to know about Ramsetu Certificate course started in Varanasi there is no age limit for the course
ramsetu

विस्तार

अगर आपको रामसेतु पर पुरातात्विक एवं वैज्ञानिक अध्ययन करना है तो इसके लिए एक सप्ताह के सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत हुई है। स्कूल ऑफ राम ने आर्कियोलॉजिकल एंड साइंटिफिक स्टडी कोर्स तैयार किया है। शहर दक्षिणी के विधायक ने इस कोर्स का शुभारंभ किया। रामसेतु के पुरातात्विक,खगोलीय,वैज्ञानिक,आध्यात्मिक एवं सरकारी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्स को तैयार किया गया है। 

विज्ञापन

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि रामायण आज के युग की आवश्यकता है। हमारे जीवन में जितनी भी समस्याएं हैं उनका एकमेव समाधान राम चरित्र का अनुकरण ही है। विश्वभर की प्राचीन रामायणों,रामकथा से सम्बधित वांड्मय में इस राम सेतु के निर्माण का वर्णन है। स्कूल ऑफ राम के संस्थापक और बीएचयू के छात्र  प्रिंस तिवाड़ी ने बताया कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि रामसेतू के बारे में हम अपनी आने वाली नई पीढ़ी को भी बताएं तथा उसका संरक्षण करें। इसी उद्देश्य के साथ कोर्स को तैयार किया गया है।

विज्ञापन

Opportunity to know about Ramsetu Certificate course started in Varanasi there is no age limit for the course
रामसेतु - फोटो : Social media
कोर्स के लिए उम्र की बाध्यता नहीं
प्रिंस तिवाड़ी ने बताया कि आर्कियोलॉजिकल एंड साइंटिफिक स्टडी ऑफ राम सेतु नामक इस सर्टिफिकेट कोर्स की अवधि एक सप्ताह होगी।
कोर्स में उम्र की कोई बाध्यता नहीं हैं। किसी भी उम्र के लोग इस कोर्स का अंग बन सकते हैं।  

कोर्स में यह है शामिल
-    सेतु समुद्रम योजना का इतिहास 
- रामायण के जीवंत पुरातत्व (भारत,नेपाल,श्री लंका)
- दाक्षिणात्य रामकाव्य और रामसेतु
-    असमिया राम साहित्य में सेतु बंघन 
- रामसेतु – सत्य और तथ्य 
-    साहित्य एवं पौराणिक आख्यानों में श्रीराम सेतु 
-     रामसेतु – एक वैज्ञानिक विश्लेष्ण 
-    स्कन्द पुराण,श्रीमद्भागवत,वाल्मीकि रामायण एवं रामचरितमानस में रामसेतु ।
- रामसेतु – गुरुग्रंथ साहिब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed