{"_id":"645bab384c5882a3180b0847","slug":"online-application-starts-for-admission-in-mahata-gandhi-kashi-vidyapith-2023-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mission Admission: काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 मई के बाद लगेगा विलंब शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission Admission: काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 मई के बाद लगेगा विलंब शुल्क
Wed, 10 May 2023 08:03 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 10 May 2023 08:03 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक (यूजी) व स्नातकोत्तर (पीजी) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 67 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र को ऑनलाइन कर दिया है। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक बिना किसी विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और व्यावसायिक के कुल 67 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक के 10 पाठ्यक्रम, व्यावसायिक पाठ्यक्रम 10, डिप्लोमा के 15 विषय, छह नए पाठ्यक्रम और परास्नातक के 26 विषयों के लिए आवेदन का मौका है।
विज्ञापन
दो या दो से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वालों को शुल्क में 50 फीसदी की छूट भी मिलेगी। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि 31 मई के बाद तीन सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ तीन जून से आवेदन शुरू होंगे और 8 जून तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: द केरल स्टोरी के टैक्स फ्री होने पर काशी के संतों में हर्ष, बोले- दोहरा मापदंड कब तक चलेगा