फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online application from today for admission in BHU, 200 cities to be tested

बीएचयू में पढ़ाई कर जिंदगी बनाने का है सपना, तो खबर है आपके काम की

Thu, 30 Jan 2020 01:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 30 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Online application from today for admission in BHU, 200 cities to be tested
kashi hindu vishwavidyalay bhu - फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में सत्र 2020-21 में स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 30 जनवरी (बसंत पंचमी) से आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर अभ्यर्थी 29 फरवरी तक फार्म जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से इस बार आनलाइन प्रवेश परीक्षा 200 शहरों में 26 अप्रैल से 29 मई तक कराई जाएगी।

विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बुधवार को प्रवेश फार्म की घोषणा कर दी गई। इसके तहत 25 स्नातक और 131 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश किया जाएगा। 26 अप्रैल से परीक्षाएं दो पाली में कराई जाएंगी। पिछले साल प्रवेश के लिए आवेदन करने वालों की संख्या करीब पांच लाख थी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से इस साल प्रवेश परीक्षा में दिव्यांग आवेदकों के लिए देश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सहयोगी की सुविधा देने का फैसला लिया गया है। ऐसे आवेदक को उनकी योग्यता से एक स्तर कम का सहयोगी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में बीएचयू

  • संस्थान 5
  • संकाय 16
  • विभाग 135
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed