फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One more case filed against gyanpur Bahubali mla Vijay Mishra and son and daughter including ten accused

सामूहिक दुष्कर्म मामला: वाराणसी में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के बेटे-बेटी सहित 10 पर एक और मुकदमा दर्ज

Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
सार

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने प्रकरण में कुर्की का नोटिस तामील कराने के बावजूद हाजिर न होने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
One more case filed against gyanpur Bahubali mla Vijay Mishra and son and daughter including ten accused
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने सहित अन्य आरोपों में विधायक विजय मिश्र के बेटे-बेटी और दामाद समेत 10 लोगों पर एक और मुकदमा वाराणसी के जैतपुरा थाने में दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में कुर्की नोटिस के बावजूद हाजिर नहीं होने और जवाब भी न देने पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना के मामले में यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जैतपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभुकांत के अनुसार भदोही के गोपीगंज थाने के कौलापुर निवासी विजय मिश्र के पुत्र विष्णु मिश्रा, प्रयागराज के अल्लापुर की निवासी बेटी रीमा पांडेय, कौलापुर निवासी प्रकाश चंद्र मिश्रा, विकास मिश्रा, जौनपुर के बरसठी थाना अंतर्गत नरहर निवासी बीमा दुबे व उसके पति राज दुबे उर्फ पंकज दुबे, मुंबई में रहने वाली गरिमा तिवारी और उसके पति मुकेश तिवारी, रतन मिश्रा और विमलधर दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पढ़ेंः ठंड से मां-बेटे समेत तीन की मौत, अलग-अलग सड़क हादसों में दो की गई जान, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

गायिका ने दर्ज कराया केस

इस मामले में दो दिसंबर 2021 को आगरा जेल से लाकर विजय मिश्र को अदालत में पेश किया गया था। वहीं, विधायक के भतीजे और भदोही के डीघ ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा को आठ दिसंबर 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने 13 सितंबर 2021 को जैतपुरा थाने में विजय मिश्र समेत 14 लोगों पर धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करवाया था। 

पांच में माह में सिर्फ दो की हो सकी गिरफ्तारी

विधायक विजय मिश्र के परिजन पर कार्रवाई के नाम पर पांच माह में पुलिस ने सिर्फ भतीजे सतीश मिश्रा और डीघ ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा को ही गिरफ्तार कर सकी है। जबकि विधायक के फरार बेटे विष्णु, तीन बेटियों और दामाद सहित अन्य आरोपियों की पुलिस को लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

पिछले माह जैतपुरा थाने की टीम मुंबई भी गई थी लेकिन खाली हाथ लौटी। मुकदमा दर्ज होने के पांच माह बाद आरोपियों का ठिकाना तक पुलिस नहीं पता कर पाई।   यही वजह रही कि कुर्की का तामिल नोटिस का जवाब नहीं देने पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया। 

ये है पूरा मामला

दो साल पूर्व अक्तूबर 2020 को भदोही जिले के ज्ञानपुर थाने में विधायक विजय मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र सहित तीन के खिलाफ गायिका ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जैतपुरा क्षेत्र की रहने वाली गायिका का आरोप था कि विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे और नाती ने जनवरी 2014 से दिसंबर 2015 के बीच सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस मामले में पुलिस ने विधायक  विजय मिश्र को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म के उसी मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए विजय मिश्र के इशारे पर उनकी तीन बेटियां, बेटा, भतीजे और दामाद सहित अन्य रिश्तेदार उसके जैतपुरा स्थित घर में जबरन घुसे और धमकी देते हुए सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया।

इस आधार पर गायिका की तहरीर पर विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे-बेटियों, दामादों और भतीजों सहित 14 लोगों के खिलाफ 13 सितंबर 2021 को जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में विधायक के भतीजे आरोपी डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र को भदोही पुलिस ने छह दिसंबर 2021 को मिर्जापुर से गिरफ्तार किया था। वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी भतीजे सतीश मिश्रा को प्रयागराज के टैगोर टाउन से 27 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। 
पढ़ेंः ट्रेन में विस्फोटक की सूचना से स्टेशन पर मचा हड़कंप, जांच में मिला छोटा गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed