{"_id":"65da521be1e389788807b424","slug":"one-lakh-rupees-looted-from-a-businessman-who-came-to-buy-silver-filings-from-ballia-varanasi-news-c-20-vns1013-523962-2024-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: व्यापारी ने स्वर्णकार, सिपाही और दरोगा पर लगाया लूट का आरोप, पुलिस ने मामले को बताया फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: व्यापारी ने स्वर्णकार, सिपाही और दरोगा पर लगाया लूट का आरोप, पुलिस ने मामले को बताया फर्जी
Sun, 25 Feb 2024 11:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:30 AM IST
सार
Varanasi News: बलिया से वाराणसी आए व्यापारी ने वाराणसी के स्वर्णकार सहित कोतवाली पुलिस के एक दरोगा और सिपाही पर मारपीट व लूट का आरोप लगाया है। वहीं, एसीपी कोतवाली ने कहा है कि यह मामले मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बलिया के गढ़वार गांव निवासी एक आभूषण व्यापारी ने शनिवार को कोतवाली थाना परिसर के कमरे में एक स्वर्णकार, सिपाही और दरोगा पर एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। कहा कि मारपीट कर पैसा छीनने के बाद उसे धमकी देकर छोड़ दिया गया। वहीं, कोतवाली थाने की पुलिस का कहना है कि मामला फर्जी है।
अब्दुल हकीम ने बताया कि वह मैदागिन में रहने वाले एक स्वर्णकार के यहां से चांदी और सोने का बुरादा खरीदता है। स्वर्णकार ने उसे फोन कर 40 किलो चांदी का बुरादा देने के लिए बुलाया था। शनिवार सुबह वह स्वर्णकार के घर पहुंचा तो उसे वहां तीन-चार घंटे तक बैठाया गया। फिर, उसे स्वर्णकार अपने साथ मैदागिन स्थित कंपनी गार्डन ले गया। आरोप है कि वहां पर एक सिपाही और दरोगा आए। उसे पकड़ कर तीनों जबरन कोतवाली थाना परिसर के अंदर ले गए। वहां एक कमरे में उसके साथ तीनों ने मारपीट की और एक लाख रुपये छीन लिया।
अब्दुल हकीम ने बताया कि पैसा लूटने के बाद उसे कमरे में कुछ देर रखा गया और फिर एक पुलिसकर्मी ने छोड़ दिया। इस दौरान उससे पांच लाख रुपये और मांगे जा रहे थे। जैसे-तैसे वह कोतवाली थाना परिसर से बाहर निकला और सारनाथ निवासी रिश्तेदार को जानकारी दी। अब्दुल हकीम ने बताया कि घटना के संबंध में उसने स्वर्णकार, सिपाही और दरोगा समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी है।

Trending Videos
लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था
एसीपी कोतवाली अमित पांडेय ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उनसे किसी ने संपर्क कर शिकायत भी नहीं की है। वहीं, इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव सिंह ने कहा कि पूरा मामला फर्जी है। आपसी लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है।