{"_id":"5f5ba7f88ebc3e213e2ca0b8","slug":"one-lakh-cash-and-four-kg-of-silver-robbery-from-bullion-businessman-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: सराफा कारोबारी से एक लाख नकद और चार किलो चांदी की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: सराफा कारोबारी से एक लाख नकद और चार किलो चांदी की लूट
Sat, 12 Sep 2020 12:45 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार सराफा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला।
भदोही के घोसिया स्थित खमरिया-चेतगंज मार्ग पर खलवापुर से लगे सुनसान इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने सराफा कारोबारी से एक लाख नकद और चार किलो चांदी लूट ली। इसके बाद फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
प्रयागराज जिले के बरौत निवासी सराफा कारोबारी अमृत मौर्य व्यावसायिक कार्य के सिलसिले में मिर्जापुर गए थे। वहां से गहना लेकर खमरिया के खलवापुर में अपने रिश्तेदार के घर आए। कुछ देर वहां रहने के बाद रात करीब आठ बजे वह बरौत लौट रहे थे। खमरिया-मिर्जापुर बॉर्डर पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग पहुंचे और कार रोकने का इशारा किया। तीनों ने चेहरा कपड़े से बांध रखा था। गाड़ी न रोकने पर जबर्दस्ती करने लगे और गाड़ी पर हाथ पैर से वार किया।
विज्ञापन
गाड़ी खुलवाने के बाद सराफा कारोबारी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। गाड़ी की डिग्गी खोलकर एक लाख नगद और चार किलो चांदी ले उड़े। भुक्तभोगी ने बताया कि गाड़ी में वह और उसके ड्राइवर थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोतवाल औराई रामजी यादव, खमरिया चौकी इंचार्ज सुशील त्रिपाठी, पीआरओ एसपी रणविजय सिंह सहित थाना चील्ह के चेतगंज पुलिस चौकी की टीम पहुंच गई। खमरिया चौकी इंचार्ज ने कहा कि तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही लुटेरे पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन