{"_id":"60ff0c45ea87360e907ebd05","slug":"once-again-investors-misbehaved-in-office-of-nilgiri-group-of-companies-in-varanasi-former-ips-tweeted-to-police-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नीलगिरि ग्रुप ऑफ कंपनी के कार्यालय में निवेशकों से फिर बदसलूकी, पूर्व आईपीएस ने पुलिस आयुक्त को किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नीलगिरि ग्रुप ऑफ कंपनी के कार्यालय में निवेशकों से फिर बदसलूकी, पूर्व आईपीएस ने पुलिस आयुक्त को किया ट्वीट
Tue, 27 Jul 2021 12:55 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:55 AM IST
सार
पूर्व आईपीएस ने शिकायती पत्र में जिक्र किया कि गोरखपुर निवासी चंदन समेत नौ लोगों ने आरोप लगाया कि नीलगिरी कंपनी में निवेश के बाद पैसे नहीं मिले। नीलगिरि के कार्यालय में पैसा मांगने गए तो बदसलूकी गई।
विज्ञापन
विस्तार
जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर विवादों में घिरी नीलगिरि ग्रुप ऑफ कंपनीज पर फिर से आरोप लगा है। पैसा वापस मांगने पर निवेशकों से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। सोमवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मामले की जांच को लेकर वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश सहित अन्य को शिकायती पत्र भेजा है।
पुलिस कमिश्नर सहित अन्य को भेजी अपनी शिकायत में पूर्व आईपीएस अमिताभ ने कहा कि उन्हें पूर्व में भी नीलगिरी कंपनी द्वारा तमाम लोगों से फर्जीवाड़ा कर धन निवेश कराये जाने और मांगने पर पैसा नहीं दिए जाने की शिकायत मिली थी, जिसकी उन्होंने शिकायत की थी। पूर्व आईपीएस ने शिकायती पत्र में जिक्र किया कि गोरखपुर निवासी चंदन समेत नौ लोगों ने आरोप लगाया कि नीलगिरी कंपनी में निवेश के बाद पैसे नहीं मिले। नीलगिरि के कार्यालय में पैसा मांगने गए तो बदसलूकी गई।