{"_id":"59073e7d4f1c1b3651442172","slug":"on-this-day-pm-modi-launch-ujjwala-yojana-at-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में आज ही के दिन पीएम ने लॉन्च की थी उज्ज्वला योजना, जानिए एक साल में कितना आया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में आज ही के दिन पीएम ने लॉन्च की थी उज्ज्वला योजना, जानिए एक साल में कितना आया बदलाव
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 02 May 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
एक मई 2016 को पीएम ने बलिया से किया था योजना का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल पहली मई को बलिया के हैबतपुर में दस गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया था। इस एक साल के सफर में जिले के 90 हजार परिवारों को इस योजना का लाभ दिया गया है।
पीएम ने कहा था कि योजना के तहत पहले साल में डेढ़ करोड़ और अगले तीन सालो में पांच करोड़ गरीब परिवारों को कनेक्शन दिए जाएंगे। गैस की सब्सिडी का पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा था कि पुरानी सरकारों ने गरीबों का नहीं बल्कि मतपेटियों को ध्यान में रखकर काम किया।
एक साल पहले शुरू हुई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ वर्ष 2011 में किए गए सामाजिक आर्थिक गणना के तहत चिह्नित गरीबों को देने का प्रावधान किया गया। जनपद के लिए वर्ष 2016-17 में एक लाख गरीब परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
इसके लिए सेक डाटा के आधार पर पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से एजेंसी वार सूची उपलब्ध कराते हुए लक्ष्य तय कर गैस कनेक्शन वितरण करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद से लगातार गैस एजेंसियों की ओर से समय-समय पर गैस कनेक्शन बांटे गए।
एलपीजी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम ने बताया कि जिले में कुल गैस एजेंसियां हैं और प्रत्येक को लक्ष्य दिया गया था। बताया कि 80 फीसदी से अधिक लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं।
बताया कि सूची में अंकित ऐसे लोग ही इस लाभ से वंचित रहे जो या तो स्थान बदल या फिर वह संबंधित दस्तावेज नहीं दे सके।

आंख में नहीं लगता धुआं, हाथ भी नहीं होता काला
उज्जवला योजना
- फोटो : File Photo
महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना के लाभ से महिलाएं प्रफुल्लित हैं। उनका कहना है कि धुएं और हाथ में कालिख लगने की समस्या से निजात मिल गई है। योजना के शुभारंभ के पिछले एक वर्ष के दौरान नगर के हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसी से करीब 3 हजार और भारत गैस एजेंसी से करीब एक हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है।
अभी भी इस योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने का क्त्रस्म चल रहा है। चैनपुर गुलौरा निवासी रितु, शबाना, पुष्पा का कहना है कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की सुविधा के लिए उज्ज्वला योजना की शुरुआत कर सराहनीय कार्य किया है। गैस सिलेंडर से खाना कम समय में पक कर तैयार हो जाता है।
वही चरौवां निवासी रमावती और मंजू देवी ने कहा कि महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। साथ ही घर का कामकाज निपटाने में सहूलियत मिल रही है।
इसके अलावा सोनाडीह, मठिया, गुलौरा,फरसाटार ,विशुनपुरा समेत दर्जनों ग्राम की महिलाओं ने उज्ज्वला योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार की उपलब्धि बताया।

सांसद भरत सिंह ने बांटे नि:शुल्क गैस कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वला योजना के एक साल पूरा होने पर सोमवार को सांसद भरत सिंह ने शहर से सटे अगरसंडा में उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया। सांसद ने बताया कि जनपद के करीब 90 हजार परिवारों को एक साल में नि:शुल्क गैस कनेक्शन बांटे गए हैं। कहा कि भारत सरकार की अब तक की सबसे सफलतम योजना है।