फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   on the occasion of gita jayanti many programme organized

गीता जंयती के अवसर पर कई जगह कार्यक्रम का आयोजन

Sat, 10 Dec 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 10 Dec 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
on the occasion of gita jayanti many programme organized
भगवत गीता - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो

गीता जयंती के अवसर पर शहर के कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। दुनियाभर में प्रसिद्ध श्रीमद्भगवद्गीता ही एक ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनायी जाती है। आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का दिव्य संदेश सुनाया था। बीएचयू गीता समिति की ओर से मालवीय भवन में गीता जयंती मनायी गयी। वहीं आर्य महिला इंटर कॉलेज में शनिवार को गीता जयंती मनाई गई।

विज्ञापन


श्री प्रह्लाद राय झुनझुनवाला स्मृति गीता स्वाध्याय केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने गीता के महात्म्य की विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि गीता प्रेस गोरखपुर के संपादक कल्याण राधेश्याम खेमका ने गीता के सूत्रों को आत्मसात करने को कहा।

विज्ञापन

खेमका ने कहा कि अपने जीवन के उद्देश्यों के बारे में कल्पना करना मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य है। श्रीमद्भागवत में इसकी विधा बताई गई है। अगर उसे धारण किया जाए तो जीवन धन्य हो जाएगा। इससे पहले छात्राओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत केंद्र के सचिव दीनानाथ झुनझुनवाला ने किया। इस दौरान राघवेंद्र, प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. पवन शास्त्री, प्रो. शिवजी उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू गीता समिति की ओर से मालवीय भवन में गीता जयंती महोत्सव में भदोही के जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि गीता मानव मात्र का शास्त्र है। इसे किसी जाति संप्रदाय या परंपरा मात्र का ग्रंथ नहीं कहा जा सकता। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. युगल किशोर मिश्र ने कहा कि श्रीमद्भगवतगीता के सभी अध्याय श्रीकृष्ण के अंग रूप में हैं और स्वयं नारायण द्वारा कहे गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वो गीता का स्वाध्यापूर्वक उपासना करें। श्री अन्नपूर्णा मंदिर काशी के महंत स्वामी रामेश्वरपुरी महाराज ने कहा कि गीता जयंती मनाने की परंपरा सार्थक है। अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय ने की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed