फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the first day, 5.09 lakh registrations were submitted out of 26.64 lakh.

Varanasi News: पहले दिन 509 पंजीकरण जमा हुए 26.64 लाख

Tue, 02 Dec 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 5.09 lakh registrations were submitted out of 26.64 lakh.
एक मुश्त समाधान केंद्र पर पंजीकरण कराते लोग, स्रोत संवाद - फोटो : हलियापुर में दुर्घटना के बाद खड़ी जीप।
मिर्जापुर। बिजली निगम की एक मुश्त समाधान योजना सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन जिले में 56 स्थानों पर शिविर लगाए गए। 509 बकायेदारों ने पंजीकरण कराया। पहले दिन 26.62 लाख रुपये जमा किए गए। फतहां स्थित पावर कारपोरेशन कार्यालय में अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। शिविर में बकायेदारों का ऑनलाइन पंजीकरण कर बकाया जमा कराया गया। नियमों के तहत कई बकायेदारों को बकाया किश्तों में जमा करने का विकल्प दिया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त घंटाघर, आवास विकास, जंगीरोड, पथरहिया, सिविल लाइन उपकेंद्र व अन्य जगहों पर शिविर लगाए गए। बताया गया कि पूरे जिले में 1771 करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

विंध्याचल में अवर अभियंता विनय कुमार वैश्य के नेतृत्व में कंतित में शिविर लगाया गया। इसमें 9.45 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। 12 उपभोक्ताओं ने बिजली छूट योजना में अपना पंजीकरण कराया। शिविर में त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता देवेंद्र पचौरिया ने बताया कि इस समय प्रथम चरण में पंजीकरण कराने पर अधिकतम छूट मिलेगी। उसके बाद के चरणों में प्रतिशत में कमी होती जाएगी। इसलिए अच्छा यही होगा कि पहले ही पंजीकरण कराकर उसका लाभ ले लिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed