फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Omprakash Rajbhar said on DNA controversy Many BJP leaders got their daughters married to muslims

ओमप्रकाश राजभर के बिगड़े बोल- भाजपा के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुसलमानों से कराई, डीएनए तो मिलेगा ही

Mon, 05 Jul 2021 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Jul 2021 08:03 PM IST
सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को वाराणसी में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने संघ प्रमुख के डीएनए वाले बयान पर बात की। उन्होंने कहा कि अगर भागीदार मोर्चा की सरकार बनी तो वह प्रदेश को पांच साल में पांच मुख्यमंत्री देंगे।

विज्ञापन
Omprakash Rajbhar said on DNA controversy Many BJP leaders got their daughters married to muslims
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर निशाना साधा है। वाराणसी में सोमवार को वन विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार 2022 में बनी तो अगले 5 साल में 5 सीएम और 20 डिप्टी सीएम बनाएंगे। जो अलग-अलग जातियों का होगा। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत के सभी भारतीयों का डीएनए एक ही वाले बयान पर भी उन्होंने बात की।

विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख के बयान के बारे में राजभर ने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुसलमानों से की है। ऐसे में हिंदू और मुसलमान का डीएनए मिलेगा। राजभर ने कहा कि 45 प्रतिशत आबादी पिछड़े वर्ग की है। 22 प्रतिशत मुस्लिम वर्ग है। इसके पूर्व शिवपुर अजगरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने क्या कहा था?
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। उन्होंने लिंचिंग को लेकर कहा कि इसमें शामिल लोग हिंदुत्व के खिलाफ हैं और लोकतंत्र में हिंदुओं या मुसलमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता है। हिंदू-मुस्लिम एकता भ्रामक है क्योंकि वे अलग नहीं बल्कि एक हैं। उन्होंने कहा था कि पूजा करने के तरीके को लेकर लोगों के बीच अंतर नहीं किया जा सकता। कुछ काम ऐसे हैं, जो राजनीति नहीं कर सकती। राजनीति लोगों को एकजुट नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागीदारी मोर्चा की सरकार बनी तो बनाएंगे पांच सीएम
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह करें तो रासलीला और हम करें तो कैरेक्टर ढीला। बसपा और भाजपा छह-छह महीने की सरकार पहले चला चुकी हैं। आंध्र प्रदेश, बिहार में यह प्रयोग कर चुके हैं। यूपी में उत्तराखंड से व्यक्ति को लाकर सीएम बना दिया गया। यहां भी दो डिप्टी सीएम बनाएं हैं। यदि बीजेपी ऐसा कर सकती है तो भागीदारी मोर्चा की सरकार बनने पर पांच अलग-अलग जातियों के मुख्यमंत्री हर साल बनाएंगे।

यूपी पंचायत चुनाव के रिजल्ट पर कहा कि जब सपा की सरकार थी तो उन्होंने भी 68 जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए थे और 300 पार सीटों का वादा किया था। लेकिन वह 48 सीट पर आ गए। ठीक वही हाल भाजपा का आगामी विधानसभा में होने वाला है। वह भी 48 सीट पर आ जाएंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि देश के सभी नेताओं आईएएस अधिकारियों का नारको टेस्ट होना चाहिए। सबसे पहले मेरा नारको टेस्ट कराया जाए। यदि सभी का नारको टेस्ट हो गया तो देश फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed