फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om prakash rajbhar says that mughalsarai name will be changed but not history

मुगलसराय स्टेशन का नाम बदल सकते हैं, उसका इतिहास नहीं: ओमप्रकाश राजभर

Fri, 03 Aug 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 03 Aug 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Om prakash rajbhar says that mughalsarai name will be changed but not history
rajbhar - फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय स्टेशन का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय का नाम पर करने को लेकर यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हर सरकार अपने कार्यकाल में कुछ ऐसा करती रहती है। लेकिन नाम बदल देने से उसकी एतिहासिकता नहीं बदली जा सकती है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री वाराणसी के सर्किट में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुगलसराय का नाम बदला जा रहा है लेकिन इस नाम को भुलाया नहीं जा सकता। आगामी चुनावों के मद्देनजर सवाल पूछने पर  सुभासपा अध्यक्ष  ने कहा कि गला काट देंगे तब भी  मायावती का वोटबैंक नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


आजमगढ़ सीट पर सुभासपा से अमर सिंह के चुनाव लड़ने की बात को एक सिरे से खारिज किया। कहा कि अभी वह राज्यसभा में बने हैं। हां, यह जरूर है कि अमर सिंह आजमगढ़ में भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार करते हैं तो वह सीट भाजपा के ही खाते में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी एक्ट के बाबत दिए गए आदेश का स्वागत किया।  कैबिनेट मंत्री ने सरकार की ओर से पिछड़ों के बारे में अध्यादेश लाने का समर्थन भी किया। साथ ही उन्होंने पिछड़ों को पिछड़ा, अतिपिछड़ा व सर्वाधिक पिछड़ी जाति में बांटने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed