{"_id":"5b647da84f1c1b9b3e8b4f5a","slug":"om-prakash-rajbhar-raised-demand-for-division-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर ने उठाई यूपी के विभाजन की मांग, बोले- इसके बिना संभव नहीं पूर्वांचल का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर ने उठाई यूपी के विभाजन की मांग, बोले- इसके बिना संभव नहीं पूर्वांचल का विकास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आबादी के हिसाब से आरक्षण दिया जाना चाहिए। पिछड़ों के आरक्षण में तीन वर्ग बनाने के लिए दो मई को कमेटी गठित हुई। पिछड़ा वर्ग आयोग दफ्तर ठीक करने में लगा है। पिछड़ों के आरक्षण में बंटवारा ब्रह्मास्त्र साबित होगा। उन्होंने फिर कहा कि यूपी काफी बड़ा प्रदेश है। बगैर विभाजन के पूर्वांचल का विकास संभव नहीं है।
शुक्रवार को बनारस के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 10 लाख रुपये की रिकवरी के नोटिस के सवाल पर मंत्री ने कहा कि बंगला खाली होने के बाद जांच की जाती है। निकलने के बाद क्यों नहीं मामला उठाया गया। विदेशी टोटी की कीमत ही पांच हजार रुपये होगी।
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार करने के बावजूद राजभर ने कहा कि अगर सीट पार्टी के खाते में आई और अमर सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो पार्टी उन्हें टिकट देने पर विचार करेगी। अमर सिंह अगर चुनाव लड़ेंगे तो उनके पास माहौल बनाने लायक तंत्र है।
विज्ञापन
राजभर बदले हुए सुर में बोले कि यूपी में अपराध कम हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए जानकारी दी कि सरकार ने पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए 84 करोड़ रुपए दिए हैं। 2018-19 के लिए 545 करोड़ रुपये देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन के नामकरण पर मंत्री कहा कि मुगलसराय को लोग नहीं भूल पाएंगे।