फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om Prakash Rajbhar raised demand for division of UP

ओमप्रकाश राजभर ने उठाई यूपी के विभाजन की मांग, बोले- इसके बिना संभव नहीं पूर्वांचल का विकास

Sat, 04 Aug 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 04 Aug 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar raised demand for division of UP
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आबादी के हिसाब से आरक्षण दिया जाना चाहिए। पिछड़ों के आरक्षण में तीन वर्ग बनाने के लिए दो मई को कमेटी गठित हुई। पिछड़ा वर्ग आयोग दफ्तर ठीक करने में लगा है। पिछड़ों के आरक्षण में बंटवारा ब्रह्मास्त्र साबित होगा। उन्होंने फिर कहा कि यूपी काफी बड़ा प्रदेश है। बगैर विभाजन के पूर्वांचल का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बनारस के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 10 लाख रुपये की रिकवरी के नोटिस के सवाल पर मंत्री ने कहा कि बंगला खाली होने के बाद जांच की जाती है। निकलने के बाद क्यों नहीं मामला उठाया गया। विदेशी टोटी की कीमत ही पांच हजार रुपये होगी।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार करने के बावजूद राजभर ने कहा कि अगर सीट पार्टी के खाते में आई और अमर सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो पार्टी उन्हें टिकट देने पर विचार करेगी। अमर सिंह अगर चुनाव लड़ेंगे तो उनके पास माहौल बनाने लायक तंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभर बदले हुए सुर में बोले कि यूपी में अपराध कम हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए जानकारी दी कि सरकार ने पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए 84 करोड़ रुपए दिए हैं। 2018-19 के लिए 545 करोड़ रुपये देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन के नामकरण पर मंत्री कहा कि मुगलसराय को लोग नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed