फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om prakash rajbhar gave notice to two MLA of his party

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर सुभासपा के दो विधायकों को नोटिस देने का निर्देश

Sun, 25 Mar 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Mar 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Om prakash rajbhar gave notice to two MLA of his party
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी के दो विधायकों कैलाश सोनकर और त्रिवेणी राम को नोटिस देने का निर्देश दिया है। सोनकर वाराणसी के अजगरा और राम गाजीपुर जिले की जखनिया क्षेत्र से विधायक हैं।
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि मीडिया के जरिए पता चला कि राज्यसभा चुनाव में दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इसी आधार पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्र से कहा गया है कि दोनों विधायकों से जवाब तलब करें।
विज्ञापन


शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए वह खुद की निगरानी में चार सदस्यीय समिति गठित करेंगे। दोषी पाए जाने पर विधायकों पर कार्रवाई करेंगे। वैसे उन्होंने कहा कि वह नहीं मानते कि उनके विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अनिल राजभर पर निशाना साधा। कहा कि एक अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जाने के सवाल पर कहा कि गठबंधन का कार्यक्रम होगा और बुलाया जाएगा तो जाएंगे। शाह 10 अप्रैल को ही लखनऊ आएंगे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में कहा कि चार माह तक इंतजार करें।

पुलिस की कार्यशैली पर तीन वीडियो दिखाए 

Om prakash rajbhar gave notice to two MLA of his party
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : File Photo
बातचीत के दौरान मंत्री ने तीन वीडियो दिखाए। उन्होंने बताया कि गाजीपुर के मरदह, बनारस के चोलापुर और बस्ती जिले के थाने में पुलिस की कार्यशैली अच्छी नहीं है। ऐसे 19 वीडियो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिखाया।

उन्होंने गठबंधन का धर्म निभाने की हिदायत अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को दी। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से संवाद में  मंत्री ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में कोर-कसर न छोड़ें। दूसरे के बहकावे में न आए।

राजभरों को अपना हक दिलाना है तो सभी को एकजुट होना पड़ेगा। इस दौरान मंत्री ने प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। कहा कि जो भी समस्याएं हो आप इन्हें बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed