फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   olympic Seniors saluted waving sticks sports will lead to physical mental and spiritual development

Sports News: स्टिक लहराकर सीनियर्स को दी सलामी, गिल्ली-डंडा खेल की राज्यपाल ने की सराहना; पढ़ें- अन्य खबरें

Sat, 03 Aug 2024 07:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 07:37 PM IST
सार

Varanasi News: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की जीत के बाद वाराणसी के खिलाड़ियों में जश्न का माहौल बन गया। युवा खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से हॉकी स्टिक लहराकर खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। वहीं, हैंडबॉल में जूनियर खिलाड़ी नैना यादव ने जीत दर्ज की। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
olympic Seniors saluted waving sticks sports will lead to physical mental and spiritual development
ओलंपिक में भारतीय टीम की जीत पर खुशी का इजहार करते हॉकी खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने करिश्मा कर दिखाया। भारतीय खिलाड़ियों ने 52 वर्ष बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। भारत के जीत दर्ज करते ही टीवी पर मैच देख रहे खिलाड़ी हॉस्टल से बाहर निकल आए। इस दौरान वंदेमातरम और भारत माता की जय का जयघोष कर जीत का जश्न मनाया।

विज्ञापन


खिलाड़ियों ने लालपुर के डॉ़ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के चार चक्कर लगाए। फिर एक दूसरे को गले लगाकर जश्न मनाया और बधाई दी। खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक को हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुनील सेठ ने कहा जिस तरह से भारतीय हॉकी टीम ने एकजुट होकर आक्रमण किया। वह बहुत दिन बाद देखने को मिला।
विज्ञापन


हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कहा कि क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम और भी बेहतर करेगी। साल 1972 म्यूनिख ओलंपिक में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया था। इस ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

olympic Seniors saluted waving sticks sports will lead to physical mental and spiritual development
जिलास्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में गोल का प्रयास करती खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

नैना यादव के छह गोल से रॉयल क्लब जीता
जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय खिलाड़ी नैना यादव के छह गोल की वजह से रॉयल क्लब ने वाराणसी हैंडबॉल क्लब को 11 गोल से हरा दिया। जिला हैंडबॉल संघ की ओर से परमानंदपुर मैदान पर लीग कम नॉकआउट का दूसरा मैच खेला गया। रॉयल क्लब ने वाराणसी हैंडबॉल क्लब को 22-13 गोल से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

मैच में रॉयल क्लब ने शुरू से ही आक्रामक रणनीति अपनाई। कप्तान रेशमा यादव, नैना यादव और प्रीति यादव की तिकड़ी ने लगातार हमले कर वाराणसी हैंडबॉल क्लब की गोलकीपर शेजल को व्यस्त रखा। पहले हाफ में रायल क्लब का स्कोर 11-5 रहा। 

दूसरे हाफ में वाराणसी हैंडबॉल क्लब की टीम ने कम बैक किया। रितिका पटेल, रितिका और सानिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सकीं। 

विजेता रॉयल क्लब की ओर से नैना यादव ने छह, प्रीति यादव व रेशमा यादव ने पांच-पांच और सुमन, सताक्षी व शिवांगी ने दो-दो गोल किए। पराजित टीम की तरफ से रितिका ने चार, सानिया ने तीन व रितिका पटेल, सुषमा और शिवानी ने दो-दो गोल किये। निर्णायक की भूमिका सूर्य भान सिंह व अमित ने निभाई।

olympic Seniors saluted waving sticks sports will lead to physical mental and spiritual development
यूपी बालिका फुटबॉल टीम की खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

फुटबॉल : यूपी की बालिका टीम ने चंडीगढ़ को 10 गोल से हराया
कर्नाटक में खेली जा रही जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने चंडीगढ़ की बालिका टीम को 10 गोल से हरा दिया। यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि पहले हाफ के 7वें मिनट में आंचल ने पहला गोल किया।

इसके बाद 16वें और 25वें मिनट में कोमल ने गोल कर टीम का स्कोर 3-0 पहुंचा दिया। 27वें व 29वें मिनट में आंचल ने लगातार दो गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। उसके बाद एक शानदार कॉर्नर किक पर हेडर से आरती ने गोल कर दिया। 35वें मिनट में कोमल ने गोल किया।

राइट आउट पोजिशन पर खेल रही शबाना ने एक थ्रू पास पर 43वें मिनट में गोल कर स्कोर 8-0 कर दिया। दूसरे हाफ के 54वें मिनट में आंचल, 70वें मिनट में खुशी राय ने गोल कर स्कोर 10-0 कर दिया। अंत तक यही स्कोर रहा।

olympic Seniors saluted waving sticks sports will lead to physical mental and spiritual development
कुश्ती खिलाड़ी जयवीर के साथ अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में जयवीर का चयन
कुश्ती खिलाड़ी जयवीर यादव का चयन वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। मूलरूप से जौनपुर के निवासी जयवीर ने वाराणसी के जंसा क्षेत्र के दद्दोपुर में नानी के यहां रहकर कुश्ती की शुरुआत की। इसके बाद पिता जय सिंह की देखरेख में कुश्ती की बारीकियां सिखीं।

गोरख यादव ने बताया कि फिलहाल जयवीर जेएसडब्ल्यू बंगलूरू में अभ्यास कर रहे हैं। उनके चयन पर यूपी कुश्ती संघ, चंदौली, बनारस और जौनपुर कुश्ती संघ ने बधाई दी है। 

olympic Seniors saluted waving sticks sports will lead to physical mental and spiritual development
कलारीयपट्टू का प्रशिक्षण लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

48 खिलाड़ियों ने लिया कलारीपयट्टू का प्रशिक्षण
रामनगर के प्रभु नारायण इंटर कॉलेज में पारंपरिक खेल कलारीपयट्टू का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इसमें विद्यालय के 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य प्रभास कुमार ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों में इस साल सात नए खेल स्कूली गेम्स फेडरेशन और खेलो इंडिया का हिस्सा बने हैं। 

इसे ध्यान में रख भारतीय परंपरागत खेल कलारीपयट्टू को शामिल किया गया है। रामनगर के प्रभु नारायण इंटर कॉलेज में गतका, सेपक टपरा, वॉलीबॉल, मलखंभ का अभ्यास खिलाड़ियों को कराया जा रहा है। 

खेल से होगा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में खेलों को स्वीकार करने का एक गहरा अर्थ है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए भी जरूरी है।

भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में खेलों पर प्रकाश डालते हुए शुक्रवार को कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि पिछले सप्ताह गिल्ली डंडा का पारंपरिक खेल के रूप में आयोजन किया गया था, जिसकी सराहना कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी की है। विभिन्न खेलों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। 

भारतीय ज्ञान परंपरा में खेलों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें शारीरिक खेल जैसे कि कुश्ती, मल्लयुद्ध, और घुड़सवारी। मानसिक खेल शतरंज, चौपड़, और तर्कशास्त्र और आध्यात्मिक खेल योग, ध्यान, और प्राणायाम हैं। 

इनके माध्यम से व्यक्ति अपने शरीर, मन, और आत्मा को विकसित कर सकता है। खेलों के महत्व को समझने के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा के महान ग्रंथों वेद, उपनिषद, और भगवत गीता का अध्ययन करना चाहिए। इन ग्रंथों में खेलों को जीवन का एक अभिन्न अंग माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed