आजमगढ़ में बीते शुक्रवार को स्कूल संचालक व बसपा नेता पुत्र अखिलेश गौतम हत्याकांड का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया। अखिलेश की हत्या उसके बड़े भाई अरविंद ने की थी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इधर, पति की मौत की खबर सुन मृतक की पत्नी ने लखनऊ में ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
पुलिस के मुताबिक, अखिलेश ने 2015 में अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। वह अपनी पत्नी को घर में रखना चाहता था लेकिन परिवारीजन इसके पक्ष में नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में आये दिन विवाद होता रहता था।
इसी बात को लेकर 27 अक्टूबर की सुबह अरविंद ने अपने नौकरों को घर से बाहर भेज दिया और छोटे भाई अखिलेश की को मौत के घाट उतार दिया। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि वारदात में प्रयोग की गई रिवाल्वर भी बरामद कर ली गई है।
अखिलेश गौतम की हत्या होने की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी ने भी लखनऊ के गोमती नगर मुहल्ले में स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। उसकी पहचान मोबाइल के जरिए हुई तो पुलिस ने आजमगढ़ शहर के रहने वाले युवती के घर वालों को सूचना दी।
5 of 5
यूपी 100 गाड़ी का टूटा शीशा।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में किया। परिवार के लोग शव लेने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं।