फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा महोत्सव-2017: नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां बन गईं यादगार 

Mon, 30 Oct 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 30 Oct 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
artists performances on the stage of ganga festival in varanasi
गंगा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
नवोदित कलाकारों ने रविवार को सुर, लय, ताल की त्रिवेणी बहाकर गंगा महोत्सव के प्रवाह को आगे बढ़ाया। अलग-अलग वर्गों में एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां यादगार बन गईं तो छात्र-छात्राओं ने गजलों, भजनों और गीतों पर सुरों से दिल जीता। महोत्सव के दूसरे दिन स्कूल-कॉलेज की प्रतिभाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
artists performances on the stage of ganga festival in varanasi
गंगा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
कनिष्ठ वर्ग के एकल नृत्य में दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज की बेला भट्टाचार्या, बीटीएस के विश्वजीत केशरी, सीएम ऐंग्लो बंगाली कॉलेज के कार्तिकेय चंदेल, गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज की कृष्णा मुखर्जी, आर्य महिला इंटर कॉलेज छवि गुप्ता ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
artists performances on the stage of ganga festival in varanasi
गंगा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ वर्ग के एकल नृत्य में काशी कृषक इंटर कॉलेज के रजनीकांत, सीएम एंग्लो बंगाली के छात्र अमरनाथ, सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा, वल्लभ विद्यापीठ की वैष्णवी ने शानदार नृत्य पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
artists performances on the stage of ganga festival in varanasi
गंगा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बारी थी समूह नृत्य की इसमें गोपी राधा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, बीटीएस के छात्रों ने गणेश स्तुति, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के छात्रों ने शिव तांडव, राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लावनी, कन्या कुमारी की छात्राओं ने राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
artists performances on the stage of ganga festival in varanasi
गंगा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ वर्ग में गोपीराधा, सनातन धर्म, सुधाकर महिला, सीएम एंग्लो बंगाली, एसडीएस ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके पूर्व कार्यक्रम का आगाज क्वींस कॉलेज के प्राचार्य राजेश यादव, रामानन्द दीक्षित ने मां सरस्वती के प्रतिकृति के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed